Azamgarh: भूटान में कुश्ती का दांव दिखाएंगे पहलवान अजीत...



आजमगढ़। जनपद के शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मोजरापुर निवासी पहलवान अजीत कुमार यादव पुत्र राम रतन यादव को पहली बार देश के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भूटान में आयोजित रूलर स्पोर्ट्एन्ड गेम डेवलोपमेन्ट फाउंडेशन (इंडिया) में कुश्ती कला का प्रदर्शन करने का गौरव प्राप्त हुआ। आगामी 3 अक्टूबर से आरम्भ होने वाले चार दिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए सारी तैयारी पूरी हो चुकी हैं। अपने कोच वह टीम के साथ पहली अक्टूबर (यानी) रविवार को पटना से रवाना होना है। इस संबंध में प्रतिभागीय पहलवान ने जानकारी देते हुए बताया कि वह 19वीं बिहार बटालियन दिल्ली में सिपाही के पद पर तैनात हैं। कर्नल अभिषेक कुमार सिंह के नेतृत्व में तैयारी चल रही थी। नेशनल पदक विजेता सात बार रहने का गौरव प्राप्त हुआ है। पहली बार देश स्तर पर अंतरराष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता भूटान में खेलने के लिए प्रतिभाग करेगा। जनपद का यह पहलवान जनपद के ही नही भारत देश का नाम रोशन करेगा। 19वीं बिहार बटालियन के सिपाही अजीत यादव पहलवान, सिपाही प्रेम कुमार पहलवान के साथ 12वीं बिहार बटालियन के हवलदार यशवंत यादव पहलवान, कोंच अस्वीन्दर सिंह, एनआईएस कोंच मनोज यादव रविवार को टीम पटना से भूटान देश के लिए रवाना होंगें। अब देखना है की यह पहलवान अपने देश भारत से किस देश के पहलवान की कुश्ती होंगी। यह प्रतियोगिता के समय में ही तय होगा।

Post a Comment

0 Comments