प्रेमी ने दोस्तों संग पेट में मारा चाकू, फिर काटा गला!
दरअसल, 20 दिन पहले कारोबारी की बेटी ने प्रखर से कहा, मां मिलने नहीं देंगी, उसे जेल भिजवा देंगी। वो रिश्ता तोड़ने का दबाव बना रहीं हैं। प्रखर ने अंजलि को रास्ते से हटाने की साजिश। उसकी बेटी को भी तैयार कर लिया। वह अपने गांव से साथी को बुला लाया। सात जून को दोपहर 12.30 बजे साजिश के तहत कारोबारी की बेटी घर से निकल आई। उसने मां को कॉल करके कहा कि दोस्त के साथ जा रही है, आखिरी बार उससे मिलना है तो आ जाओ। प्रखर और शीलू जंगल में पहुंच गए। लोकेशन भेजकर अंजलि को बुला लिया। प्रखर कारोबारी की बेटी को इंस्टाग्राम पर कॉल करके निर्देश देता था, तब वह अंजलि को कॉल करके बोलती थी। पहले उनसे कहा कि चाचा को साथ लेकर आएंगी तो नहीं मिलेगी। अंजलि से वाट्सएप पर उनकी लाइव लोकेशन भी मंगवा ली, जिसे वह देखता जा रहा था।
अंजलि जैसे ही जंगल में पहुंची, प्रखर ने दोस्त को इशारा कर दिया। प्रखर ने उन्हें पीछे से पकड़ लिया और दोस्त ने पेट में चाकू से वार किए। वह गिर पड़ीं। गिरने के बाद प्रखर ने गले पर चाकू से वार किए। अंजलि का शव मिलने के बाद पुलिस को पहले दिन ही बेटी के हावभाव से शक हो गया था। कॉल डिटेल से शक और पुख्ता हो गया। बेटी ने वारदात वाले दिन दोपहर को 2ः20 बजे अंजलि को पहली कॉल की थी। अंतिम कॉल 3.56 बजे थी। इसके बाद अंजलि का मोबाइल स्विच ऑफ हो गया था।

0 Comments