BJP उम्मीदवार से जुड़ा है लिंक
दरअसल, बीते दो दिनों से सोशल मीडिया पर एक तस्वीर वायरल हो रही है। इस तस्वीर के सामने आने के बाद बीजेपी में कई जगहों पर टिकट वितरण को लेकर असंतोष बढ़ने की आशंका है। इस वायरल का लिंक बीजेपी उम्मीदवार से जुड़ा हुआ है। वायरल तस्वीर में सीतापुर से बीजेपी ने नगर पालिका अध्यक्ष का जिसे दिया टिकट उसके ससुर की तस्वीर अब माफिया अतीक अहमद के साथ वायरल हो रही है।
सीतापुर नगर पालिका सीट पर बीजेपी ने नेहा अवस्थी को टिकट दिया है। उनके ससुर मुनेंद्र अवस्थी की अब सोशल मीडिया पर फ़ोटो माफिया अतीक के साथ वायरल हो रही है ।समाजवादी पार्टी में भी रहे हैं। चर्चा तो यह भी है कि पैनल में नाम भी नहीं भेजा गया था।

0 Comments