पूर्वांचल के इस शख्स ने मुंबई में मचाई धमाल

25 वर्ष के संघर्षों के बाद अब यूपी में कर रहे हैं कंपनी का विस्तार


लखनऊ।
पूर्वांचल के अंबेडकर जिले के ग्राम फतेहपुर सैदही के रंजीत सिंह के पुत्र पंकज सिंह ने अपने संघर्षों के बल पर पूर्वांचल के युवाओं के लिए एक मिसाल पेश की है। इन्होंने अपने कंपनी के माध्यम से कई प्रदेशों में एक अलग पहचान बनाई है। मुंबई में 25 वर्षों के संघर्ष के बाद अब कंपनी के विस्तार के लिए यूपी के लखनऊ में मीटिंग कर रहे हैं।


दरअसल, टेक्नोवेस कोटिंग्स प्राइवेट लिमिटेड, यंग साइंटिस्ट अवार्ड से सम्मानित फाउंडर कम मैनेजिंग डायरेक्टर पंकज सिंह के नेतृत्व में पेंट्स के हाई क्वालिटी पेंट्स ग्रुप में एकमात्र स्वदेशी एवं देश की फास्टेस्ट ग्रोइंग कंपनी है । स्वालंबी समाज निर्माण की दिशा में वर्तमान शासन के अभिरुचि के अनुसार कदम मिलाते हुए अपनी अग्रणी भूमिका निभा रही है फरवरी 2019 में पुणे में शुरू हुई इस पेंट्स कंपनी ने उड कोटिंग, मेटल कोटिंग और दीवाल के पेंट्स के क्षेत्र में अपने अत्यंत आधुनिक तकनीकी आरएंडी लैब में 6000 से ज्यादा प्रोडक्ट को डेवेलप किया है तथा अपने 250 सहकर्मियों एवम नेटवर्क के साथ देश के 18 प्रदेशों में अपना विस्तार कर चुका है तथा देश के सभी प्रदेशों में तथा लगभग सभी बड़े शहरों में डीलर्स के अपॉइंटमेंट के द्वारा अपना विस्तार करने के लिए अगले 2 वर्ष एक बहुत बड़ी विस्तार योजना पर कार्यरत है।


25 वर्षों से ज्यादा अनुभव वाले पंकज सिंह और 6 वर्षों से ज्यादा अनुभव वाली उनकी सगी बहन रंजना सिंह के नेतृत्व में टेक्नोवेस की लखनऊ अब पूर्वांचल शाखा में बड़े विस्तार की योजना पर काम कर रहे हैं इसी क्रम में 27 मार्च को लखनऊ में होटल द एडमिरल में कांट्रैक्टर्स और डीलर मीट का आयोजन किया गया है। जहां सभी डीलर्स और कांट्रेक्टर को इस बैठक में कंपनी के उत्पादों प्लान और डीलर्स के हित में लिए गए नए निर्णयों के बारे में बताया गया एवं पूरे प्रदेश में इसके विस्तार की योजना पर अमल किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments