अतीक गैंग के लिए मोहम्मद सजर करता था जासूसी
मोहम्मद सजर सुलेमसराय का रहने वाला है। यह शक्स उमेश पाल का पड़ोसी है। उमेश और सजर एक दूसरे को बचपन से जानते थे। दोनों कभी साथ में टैंपो चलाते थे। अतीक और अशरफ ने 2005 में राजू पाल हत्याकांड के बाद दुश्मन बने उमेश पाल को हटाने के लिए साजिश रची। सजर ने दोस्त के साथ धोखा किया और अतीक अहमद की साजिश को अंजाम तक पहुंचाया। पुलिस जांच में ये बात पता चली कि पान और किराने की दुकान पर खड़ा दिखने वाला सजर उमेश की लोकेशन के बारे में अतीक गैंग को बताता था। आखिरी दिन भी सजर ने उमेश पाल की लोकेशन दी थी।
वहीं उमेश पाल हत्याकांड की जांच में पुलिस जुटी हुई है। हालांकि अब तक उमेश पाल हत्याकांड के फरार शुटरों की गिरफ्तारी के अब लिए सात राज्यों की पुलिस को लिखित निर्देश भेजा गया है। गौरतलब है कि फरार शूटरों पर पांच- पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया है। लेकिन उसके बाद भी शूटर्स पकड़ से बाहर हैं। वहीं पुलिस अब तक अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन को भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस की कई टीमें लगातार इनकी तलाश में कई जगहों पर दबिश दे रही है। पुलिस नेपाल तक में आरोपियों की तलाश कर रही है लेकिन अब तक पुलिस के हाथ सफलता नहीं लगी है।

0 Comments