आजमगढ़ अनारक्षित, मुबारकपुर पिछड़ा वर्ग महिला व बिलरियागंज हुई अनुसूचित जाति महिला

निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी, 6 अप्रैल तक दर्ज होंगे आपत्तियां


आजमगढ़।
प्रदेश सरकार ने गुरुवार को निकाय चुनाव की आरक्षण सूची जारी कर दी। सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर प्रदेश सरकार ने निकाय चुनाव को लेकर नए परिसीमन और आरक्षण सूची की अधिसूचना जारी कर दी है। इसके तहत जिले की तीन नगर पालिका परिषद व 13 नगर पंचायतों की भी सूची जारी कर दी गई है। आजमगढ़ जिले की आजमगढ़ नगर पालिका सीट को अनारक्षित घोषित किया गया है। इसके साथ ही नगर पालिका मुबारकपुर सीट को पिछड़ा वर्ग महिला के लिए जबकि नवसृजित नगर पालिका बिलरियागंज को अनुसूचित जाति महिला के लिए आरक्षित किया गया है। 

वहीं जिले की 13 नगर पंचायतों की भी सूची जारी कर दी गई है। नगर पंचायत माहुल को अनारक्षित, नगर पंचायत अतरौलिया को पिछड़ा वर्ग, नगर पंचायत सरायमीर को अनारक्षित, नगर पंचायत महराजगंज को पिछड़ा वर्ग महिला, नगर पंचायत फूलपुर को अनारक्षित, नगर पंचायत निजामाबाद को अनारक्षित, नगर पंचायत मेहनगर को अनुसूचित जाति महिला, नगर पंचायत बूढ़नपुर को अनुसूचित जाति, नगर पंचायत अजमतगढ़ को पिछड़ा वर्ग महिला, नगर पंचायत कटघर लालगंज को महिला, नगर पंचायत जीयनपुर को अनारक्षित, नगर पंचायत जहानागंज बाजार को पिछड़ा वर्ग व नगर पंचायत मार्टीनगंज को महिला सीट घोषित किया गया है। 
यह घोषणा प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने राजधानी लखनऊ में आयोजित प्रेस-कांफ्रेंस में की। नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने बताया कि इस चुनाव के दौरान छह अप्रैल शाम छह बजे तक आपत्तियां लगाई जा सकेंगी। एके शर्मा ने बताया कि हमारी टीम ने कई दिनों की मेहनत के बाद आरक्षण की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने हमारी भावना को समझा था। हमने कहा था हम बिना आरक्षण चुनाव नहीं चाहते। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर अब आगे बढ़ रहे हैं। 

आयोग ने कहा बहुत बड़ा राज्य है। कुछ असन्तोष की बातें आयोग के सामने आई थीं। पहले पूरे राज्य को एक यूनिट मानकर चुनाव होता रहा है। उधर सूची जारी होने के बाद सोशल मीडिया से लेकर घर जाकर निकाय चुनाव के दावेदारों को बधाई देने का दौर भी शुरू हो गया। कुछ समर्थकों ने बकायदा दावेदारों की फोटो लगाकर अभी से जीत का दावा भी करने लगे है। जो भी हो लेकिन सूची जारी होने के बाद जिले के राजनैतिक गलियारों की गरमाहट बढ़ा दी है। वहीं जिले की तीन नगरपालिका सीट में से दो सीट महिलाओं को और नगर पंचायत की 13 सीटों में भी पांच सीट मिलने से महिलाओं में भी खुशी की लहर दौड़ गई है।

Post a Comment

0 Comments