डीएम ने हरी झंडी दिखाकर मोबाइल वेटनरी यूनिट को किया रवाना
जिलाधिकारी ने कहा कि मोबाइल वेटनरी यूनिट के माध्यम से जनपद के समस्त पशुपालकों को उनके पशुओं का उपचार उनके द्वार पर ही उपलबध हो सकेगा। जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद को 08 मोबाइल वेटनरी यूनिट का आवंटन किया गया है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ0 धर्मेंद्र पांडेय ने अवगत कराया कि प्रत्येक मोबाइल वेटरनरी वाहनों पर 01 पशु चिकित्साविद्, 01 मल्टी टास्किंग पर्सनल (पैरा-वेटेरिनेरियन), 01 वाहन चालक (सह सहायक) की तैनाती होगी।
पशुपालकों द्वारा टोल फ्री नं0 1962 पर कॉल करने पर डायल 112 की तर्ज पर अस्वस्थ पशुओं के उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी। वाहन के अन्दर उपचार हेतु शेल्य चिकित्सा की सुविधा के साथ-साथ अन्य उपचार के लिये दवाईयां एवं उपकरण उपलब्ध होगें। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी श्री प्रकाश गुप्ता उपस्थित रहे।

0 Comments