राहुल प्रेक्षागृह में होली मिलन समारोह का हुआ आयोजन
विशिष्ट अतिथि जीमल आजमी ने कहा कि हम हिन्दू-मुसलमान एक दूसरे से सदियों मिल-जुलकर रहते चले आए है। हमें किसी से किसी प्रकार का द्वेष व ईर्ष्या नहीं रखनी चाहिए। मनोज पांडेय ने कहा कि हम सभी जाति-धर्म के लोग आपस में मिलकर आपसी भाईचारा स्थापित करें तो इस शहर का विकास करने से कोई नहीं रोक सकता है।
कार्यक्रम संयोजक नपा प्रत्याशी रामविलास साहू ने कहा कि आज शहर के लोगों को सम्मानित करने की एक सुखद अनुभूति हो रही है। यह होली आपसी स्नेह, प्यार व भाईचारा का त्योहार है। उन्होंने कहा कि आप सभी अपना भाई, बेटा समझकर आर्शीवाद देने का कार्य करें। मै पूरी तन मन से सभी नगरवासियों के सहयोग के लिए हमेशा तैयार रहूंगा।
इस अवसर पर शाह शमीम, प्रिया सिंह, आलोक लहरी, भरत मद्धेशिया, ओमप्रकाश गुप्ता, डा. सतेन्द्र साहू, छोटेलाल मद्धेशिया, जगरनाथ, डा. सुजीत गुप्ता, जयप्रकाश गुप्ता, अनिल सिंह, मनोज सिंह, सिद्धार्थ श्रीवास्तव सहित अन्य लोग शामिल हुए।



0 Comments