कोपागंज थाना के विट्टू सिंह लेरो दोनवार गांव के मूल निवासी है। लेकिन बीते कई सालों से वह घोसी कस्बा खास में रहता है। जानकारी के अनुसार बिट्टू को शनिवार की रात करीब नौ बजे एक प्रधान और जिला पंचायत और चार अन्य दोस्तों ने उसे कोपागंज थाना के मुहम्मदपुर गांव में बुलाया था।लेकिन इसके बाद करीब एक घंटे बाद बिट्टू के परिजनों को सूचना मिली कि बिट्टू करिमाबाद में घायल अवस्था में पड़ा है। परिजनों ने घायल युवक एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचे जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को संज्ञान में लेते हुए और कार्यवाही करते हुए कुछ लोगों को हिरासत में लेते हुए मामले की छानबीन में जुट गई है। घटना को लेकर कोपागंज एसओ अमित मिश्रा का कहना है कि मामला संज्ञान में है। मामले की जांच की जा रही है। फिलहाल घटना को लेकर अभी परिजनों की तरफ से कोई तहरीर नहीं मिली है।
जानकारी के अनुसार घोसी के पूर्व कांग्रेस के विधायक केदार सिंह का प्रपोत्र हिमांशु सिंह उर्फ विट्टू सिंह है।घटना के बाद इसकी चर्चा लेरो दोनवार और घोसी कस्बा में होती रही।

0 Comments