Azamgarh: और जब हाड़ कंपाती ठंड में देर रात रैनबसेरा पहुंचे डीएम...फिर जाने क्या हुआ!

कहा किसी भी बेसहारा को न रहने दे बाहर, तत्काल उपलब्ध कराएं कंबल


आजमगढ़।
जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने कड़ी ठंड एवं शीतलहर से बचाव के दृष्टिगत शहर के प्रमुख स्थानों पर जलाए जा रहे अलाव एवं रैन बसेरों का देर रात आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने ने रेलवे स्टेशन, रोडवेज, पहाड़पुर तिराहा, मंडलीय जिला चिकित्सालय व रैन बसेरा सदर एवं भंवरनाथ चौराहे सहित शहर के कई प्रमुख स्थलों का निरीक्षण किया। उन्होंने रैनबसेरा में आए बेसहारा और निराश्रित व्यक्तियों से उनका हाल पूछा कहां यहां ठहरने का कितना पैसा लिया गया है इस पर सारे लोगों ने कहा कोई पैसा नहीं लिया गया है। 

उन्होंने नगर पालिका अधिशासी अधिकारी को निर्देशित किया की रैन बसेरा के बाहर नोटिस बोर्ड पर निशुल्क व्यवस्थाओं की लिखित जानकारी अंकित करें। उन्होंने कहा कि कोई भी व्यक्ति रात्रि में बाहर न रहे। उन्होंने जरूरतमंद लोगों को कंबल आदि का वितरण किया।

इसी के साथ ही मंडलीय चिकित्सालय में आकस्मिक वार्ड का निरीक्षण करते हुए जिलाधिकारी ने ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर को निर्देशित किया कि आवश्यकतानुसार दवाओं की उपलब्धता एवं मरीजों को दी जाने वाली सुविधाएं को सुनिश्चित कराएं। निरीक्षण के दौरान एसडीएम सदर, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका आजमगढ़ उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments