सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होने पर पुलिस ने की कार्रवाई
इंस्टाग्राम पर नकहा ओवरब्रिज पर थार जीप की बोनट पर बैठकर स्टंट कर रहे लकड़ी व्यापारी का वीडियो वायरल हो रहा है। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि व्यापारी बोनट पर बैठा है। थार की अगली सीट पर बैठा उसका साथी पीछे से वीडियो बना रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि चलती जीप के बोनट पर लेटने के बाद व्यापारी बैठ जाता है और अपनी खुशी जाहिर करता है।
प्रभारी निरीक्षक थाना गोरखनाथ दुर्गेश सिंह ने बताया कि वीडियो में दिख रहे युवक की पहचान जाहिदाबाद के लेबर तिराहा निवासी लकड़ी व्यापारी श्याम साहनी के रुप में हुई। उसे जीप समेत पकड़ लिया गया है।
रामगढ़ताल थाना पुलिस ने गंभीर नाथ प्रेक्षागृह के सामने बाइक से स्टंट कर रहे युवक को बुधवार की सुबह बाइक समेत पकड़ा था। स्टंट कर रहे युवक का वीडियो स्थानीय लोगों ने गोरखपुर पुलिस को ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की थी।

0 Comments