आजमगढ़। वाराणसी के ताज होटल में आयोजित यूपी होमियोपैथी गौरव सम्मान 2023 में ख्यातिलब्ध चिकित्सक एवं समाजसेवी डा. भक्तवत्सल को सम्मानित किया गया। यूपी सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, विधान परिषद सदस्य सुभाष यदुवंश, हमाई के राष्ट्रीय अध्यक्षा प्रो. रामजी सिंह ने विशिष्ट होमियोपैथी चिकित्सा के क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाले चिकित्सकों को सम्मानित किया।
बर्नेट होम्योपैथी प्राइवेट लिमिटेड द्वारा आयोजित यूपी होम्योपैथी गौरव सम्मान 2023 में कुल 40 चिकित्सकों को होम्योपैथी में सराहनीय सेवा के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने बताया होमियोपैथ को जन-जन तक पहुंचाना और मानवता की सेवा का निरंतर प्रयास ही उनका लक्ष्य है। गौरतलब है कि गत वर्ष दुबई में आयोजित विश्व स्तरीय होम्योपैथी सम्मान भी डा. भक्तवत्सल को दिया गया था।
सम्मान मिलने से जिले के चिकित्सक गदगद है। डा. देवेश दुबे, डा. राजेश तिवारी, डा. नेहा दुबे, डा. रणधीर सिंह, डा. एके राय, डा. प्रमोद गुप्ता, डा. अभिषेक राय, डा. नवीन दुबे, डा. बी पांडेय, डा. मनोज मिश्र, डा. शैलेंद्र, डा. राजकुमार राय, डा. अनुतोष वत्सल ने इस विशेष उपलब्धि के लिए बधाई दी।

0 Comments