Azamgarh: पुलिस मुठभेड़ में 25 हजारी को लगी गोली, लूट, चोरी व छिनैती की कई घटनाओं को दिया अंजाम


आजमगढ़। बरदह पुलिस की मंगलवार की सुबह बर्रा तिराहे के पास 25 हजार के इनामियां शातिर लूटेरे से मुठभेंड़ हो गई। जिसमें लूटेरे के दाहिने पैर में गोली लग गई। पुलिस ने उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने उसके पास के चोरी की मोटर साइइिकल व अवैध असलहा व कारतस बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य के मुताबिक, शातिर लूटेरा अपनी गैंग के साथ मिलकर क्षेत्र में लूट व चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। इसके खिलाफ विभिन्न थानों में 9 मुकदमें दर्ज है।

दरअसल, मंगलवार की सुबह बरदह पुलिस संदिग्धों की तलाश में वाहन चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान सूचना मिली कि बाइक सवार एक शातिर लुटेरा कमालपुर चौराहे से खेतासराय जिला जौनपुर की तरफ जा रहा है। इस सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी की। बर्रा मोड़ पर पुलिस ने घेराबंदी कर लूटेरे को रुकने का इशारा किया। जिस पर लुटेरे ने पुलिस को देखते ही बाइक मोड़ कर भागने का प्रयास किया। इस दौरान बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिस पर वह पैदल ही भागने का प्रयास किया। पुलिस ने उसे रुकने की चेतावनी दी लेकिन वह रुकने के बजाए पुलिस टीम पर फायर कर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की तो गोली उसके दाहिने पैर में लगी और वह गिर पड़ा। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

घायल लुटेरे की पहचान 25 हजार के ईनामियां सूरज कुमार उर्फ डंपी निवासी गहुनी थाना मेंहनगर के रुप में की गई। पूछताछ में बताया कि वह चार दिनों पूर्व तरवां क्षेत्र में हुई मुठभेड़ के दौरान भाग निकलने में सफल हो गया था। उस मुठभेड़ में उसके गैंग का चंद्रमा प्रसाद घायल होकर पुलिस की गिरफ्तार में आ गया था। पुलिस ने मौके से तमंचा कारतूस के साथ ही एक बाइक बिना नंबर की बरामद किया है। पूछताछ में लुटेरे के बताया कि हम लोग मिलकर मोटर साइकिल चोरी, लूट व छिनैती करते है। इस दौरान कई जेल भी जा चुका हूं। चोरी आदि से मिले पैसों से जीविका व मुकदमें का खर्च चलता है।

Post a Comment

0 Comments