वाराणसी। भारतीय फिल्म इंडस्ट्री के फेमस सिंगर शान (शांतनु मुखर्जी) वाराणसी पहुंचे हैं। यहां उन्होंने रविवार की सुबह अस्सी घाट पर अपनी मां सोनाली मुखर्जी की विधि विधान से बरसी श्राद्ध किया। इस दौरान घाट पुरोहित बलराम मिश्रा ने सभी कार्य पूर्ण कराये।
शान की मां का जून 2022 में देहांत हो गया था। शान की मां की मौत सोते समय हुई थी, जिसके बाद से शान काफी दुखी थे क्योंकि शान की मां ने ही पिता की मौत के बाद उन्हें इस मुकाम तक पहुंचाया था।

0 Comments