प्रयागराज। जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी के बेटे विधायक अब्बास अंसारी ने ड्राइवर ने देर रात सिविल लाइंस में एक के बाद एक पांच वाहनों में टक्कर मार कर दहशत फैला दी। वह नशे में धुत था। तेजी से भागने की कोशिश में उसकी लग्जरी कार बिजली के खंभे से जा टकराई। सिविल लाइंस पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर शुक्रवार को उसे जेल भेज दिया।
पुलिस के अनुसार, विधायक अब्बास को ईडी ने प्रयागराज में गिरफ्तार किया था। कोर्ट के आदेश पर उसे जेल भेजा गया। सुरक्षा कारणों से उसे नैनी जेल से चित्रकूट जेल टांसफर कर दिया गया। गुरूवार को विधायक अब्बास की पत्नी प्रयागराज आई थी। उन्हें अपने पति से मिलने चित्रकूट जेल जाना था। बहराइच निवासी रितेश कुमार उनके घर पर बावर्जी है। वह गाड़ी भी चलाता है। रात करीब 9.30 बजे वह विधायक की लग्जरी कार लेकर निकला था। नशे में धुत था। बैंक आफ बड़ौदा के पीछे वाली सड़क पर रितेश तेज रफ्तार से गाड़ी ले जा रहा था।
पहले एक कार का टक्कर मारी। इसके बाद दूसरी कार से भिड़ गया। इससे वहां पर हंगामा शुरू हो गया। विधायक का चालक तेजी से गाड़ी लेकर भागने लगा और अनियंत्रित होकर सामने खड़ी चार बाइक में टक्कर मार दी। चारों बाइक एलआईसी कर्मचारियों की थी। भागने की कोशिश में रितेश की अनियंत्रित कार बिजली के खंभे से जा टकराईं। रात में ही पुलिस ने उसे पकड़ लिया।

0 Comments