काशी ने देखी सुपरस्टार अजय देवगन की दंबगई...चौराहे पर सुबह-सुबह ही ट्रैफिक पुलिस से जमकर भीड़े..


वाराणसी। काशी के गोदौलिया चौराहे पर फिल्मस्टार अजय देवगन बुधवार की सुबह ट्रैफिक पुलिस के साथ दबंगई करते हुए देखे गए यहां बिना हेलमेट लगाए स्कूटी चला रही नायिका के पक्ष में वह ट्रैफिक पुलिस से भिंड गए। दरअसल, यह उनके नए फिल्म भोला का एक दृश्य था जिसका फिल्माकंन गोदौलिया चौराहे पर बुधवार की सुबह-सुबह हो रही थी। इस शूटिंग को देखने के लिए लोगों की काफी भीड़ इकठ्ठा हो गई थी।

सुपरस्टार अजय देवगन तीन दिन पहले ही यहां आ चुके है दो दिन आराम करने के बाद आज शूटिंग शुरू की। इस जगह अभिषेक बच्चन का भी सीन फिल्माया जाना था लेकिन पिछली शाम मुंबई से उनका विमान उड़ नहीं सका जिसके कारण वह समय से नहीं पहुंच सके। उनका यह दृश्य बाद में फिल्माया जाएगा।

इस दृश्य से ठीक पहले इंदौर में हुई एक ऐसा ही दृश्य अजय देवगन पर फिल्माया गया था जिसमें वह बिना हेलमेंट लगाए स्कूटी चला रहे थे। उस फोटो को ट्वीट करते हुए अजय देवगन ने लिखा था कि मैने तो शूटिंग के कारण हेलमेट नहीं पहना था लेकिन आप जब भी वाहन चलाएं तो हेलमेट जरूर लगाएं।

Post a Comment

0 Comments