यूपी में 6 IPS अफसरों के तबादले, प्रयागराज-गाजियाबाद को मिले अतिरिक्त पुलिस आयुक्त, दो जिले के कप्तान बदले


लखनऊ। गाजियाबाद, आगरा और प्रयागराज में पुलिस कमिश्नरेट बनाए जाने के बाद से यूपी में आइपीएस अफसरों के तबादलों का दौर जारी है. सरकार ने आज सुबह ही छह आइपीएस अफसरों का तबादला कर दिया है. जिसके बाद प्रयागराज-गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट को अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मिल गए हैं.


आइपीएस आकाश कुलहरि को पुलिस उपमहानिरीक्षक फायर सर्विस मुख्यालय लखनऊ से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज में नवीन तैनाती दी गई है. आईपीएस जुगल किशोर को पुलिस उपमहानिरीक्षक दूरसंचार विभाग लखनऊ से पुलिस उपमहानिरीक्षक फायर सर्विस मुख्यालय लखनऊ भेजा गया है. आईपीएस दिनेश कुमार पी को पुलिस अधीक्षक पीलीभीत से पुलिस उपायुक्त/अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कमिश्नर गाजियाबाद में नवीन तैनाती दी गई है.

Post a Comment

0 Comments