आजमगढ़: संस्कार भारती परिवार में नए सदस्यों का भव्य स्वागत


आजमगढ़। संस्कार भारती द्वारा रविवार की देर शाम आयोजित पारिवारिक मिलन समारोह का कार्यक्रम आराजीबाग स्थित ए.एन.मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में सकुशल संपन्न हुआ। संस्कार भारती द्वारा समूचे भारतवर्ष में 6 पर्व मनाता है जिसमें एक पर्व दीपावली मिलन समारोह का होता है जिसमें समस्त कलाकार सदस्य और समाज के संभ्रांत व्यक्तित्व अनुपस्थित रहते हैं कार्यक्रम का प्रारंभ सरस्वती मां के चित्र पर माल्यार्पण संस्कार भारती के प्रांतीय उपाध्यक्ष हीरालाल शर्मा द्वारा एवं दीप प्रज्वलन प्रांतीय संरक्षक विनोद कुमार अग्रवाल एवं मंचासीन संत प्रसाद अग्रवाल सुभाष श्रीवास्तव, अरविंद गुप्ता, संस्था के अध्यक्ष डॉक्टर देवी प्रसाद तिवारी विराजमान थे। ध्येय गीत से कार्यक्रम प्रारंभ हुआ। 

कार्यक्रम पर्व में मनोरंजन पूर्ण गणितीय पहेली के साथ एवं छोटे बच्चों किशोरा अवस्था के बच्चे महिलाओं एवं पुरुषों का कुर्सी दौड़ भी हुआ जिसमें क्रमशरू सिद्धि तिवारी, ईशान तिवारी, बालक वर्ग में सुचिता बरनवाल, अभिलाषा सिंह बालिका वर्ग में सविता मिश्रा, अनामिका राय महिला वर्ग में अरविंद गुप्ता, भारत भूषण तिवारी पुरुष वर्ग में कुर्सी दौड़ के प्रथम एवं द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किए साथ ही बैलून खेल में शालिनी अग्रवाल एवम शिवानी अग्रवाल प्रथम व द्वितीय पुरस्कार प्राप्त किया। 

कार्यक्रम का संचालन प्रभात बरनवाल ने किया। तदुपरांत सदस्यों द्वारा विविध प्रकार के व्यंजनों के साथ सुरुचिपूर्ण रसास्वादन किया। तद्पश्चात नए सदस्यों स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शरद तिवारी, राजेश स्वर्णकार, अनिल चतुवेर्दी, सुनील मिश्रा, भारत भूषण, पंकज सिंह, पूनम तिवारी, अंजलि बरनवाल, विनय गुप्ता, अमन अग्रवाल, शैलेंद्र अग्रवाल, शशांक अग्रवाल, आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments