OP राजभर से अलग हुए महेंद्र राजभर ने बनाई सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी ...




मऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बागी नेता महेंद्र राजभर के नेतृत्व में नगर के गृहस्थ प्लाजा मे नई पार्टी के गठन हेतु आयोजित होने वाले कार्यक्रम की अनुमति सिटी मजिस्ट्रेट मऊ द्वारान अंतिम समय तक न देकर कार्यक्रम के एक घंटा पहले अनुमति नहीं देने का नोटिफिकेशन जारी करने से बागी नेता काफी आक्रोशित हो गए । 

सुभासपा के बागी कार्यकर्ताओं ने अपने नेता महेंद्र राजभर और डॉक्टर बलिराज राजभर के नेतृत्व में सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय की तरफ एक ज्ञापन लेकर परमिशन हेतु कूच कर दिया और वार्ता के बाद इन नेताओं को कार्यक्रम का परमिशन नहीं दिये जाने से आक्रोशित होकर इन लोगों ने बाहर निकल कर ओमप्रकाश राजभर मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए बागी नेताओं का आरोप था की ओमप्रकाश राजभर 1 दिन पूर्व अपनी सावधान यात्रा को छोड़कर मऊ आए थे और उन्होंने मजिस्ट्रेट को प्रभावित कर इनका कार्यक्रम रद्द करा दिया गया। 

जैसे जैसे समय बीतने लगा पूर्वांचल के जनपदों से इस कार्यक्रम में शिरकत करने के लिए आने वाले कार्यकर्ताओं की भीड़ बढ़ने लगी और गृहस्थ प्लाजा पर कार्यक्रम ना होने की जानकारी के बाद सभी लोगों ने अपने नेता से लोकेशन लेकर कलेक्ट्रेट की तरफ कूच कर दिया। फिर क्या था कलेक्ट्रेट स्थित धरना स्थल पर ही बागियों का जमावड़ा लग गया।

 वहीं पर एक बैठक के माध्यम से सभी ने सर्वसम्मति से नई पार्टी सुहेलदेव स्वाभिमान पार्टी का ऐलान किया और सर्वसम्मति से इसके राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में महेंद्र राजभर को चुना गया। इसके पश्चात राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र राजभर ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव के रूप में डॉक्टर बलिराज राजभर की घोषणा की। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय महासचिव ने पार्टी के लिए चुने गए झण्डे का अनावरण किया। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने महेंद्र राजभर जिंदाबाद,डॉ बलिराज राजभर जिंदाबाद और ओमप्रकाश राजभर मुर्दाबाद के गगनभेदी नारे लगाए।


Post a Comment

0 Comments