आजमगढ़: जमीनी विवाद में जमकर चले लाठी-डंडे, महिला सहित 3 घायल



विनोद शर्मा

आजमगढ़/मुबारकपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के अबाड़ी गांव में मंगलवार को सुबह ज़मीनी विवाद के लेकर दो पक्षों के बीच हुई मार पीट में महिला सहित तीन घायल जिसमे दो ज़िला अस्पताल रेफर, पीड़िता ने थाना मुबारकपुर पहुंचकर छह लोगों के विरुद्ध तहरीर दे दी है, जांच में जुटी पुलिस।

मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अबाड़ी गांव स्थित भोला व कन्हैया के बीच भूमि विवाद पूर्व से चला आ रहा है जिसको लेकर आए दिन दोनो पक्षों में कहासुनी होती रहती थी पीड़ित पक्ष के द्वारा दी गयी तहरीर में आरोप लगाया गया कि मंगलवार को सुबह छह बजे नवीन घटना रही कि उसी विवादित भूमि को लेकर कन्हैया पुत्र महाबल योजनाबध तरीके से अपने परिवार के परिजनों के साथ लेकर लाठी डंडे से लैस होकर भोला के घर पर चढ़ कर गली गलौज करने लगे देखते ही देखते खूब जमकर लाठी डंडे चलना शुरू हो गए जिसमें झिनकी 40 पत्नी भोला को मामूली चोट आई तो वहीं पति भोला 45, करिश्मा 22 पुत्री भोला बुरी तरह घायल हुए घायलों को सीएचसी मुबारकपुर में भर्ती कराया गया।

चिकित्सको ने पति भोला चौहान व पुत्री करिश्मा की हालत गम्भीर देख ज़िला अस्पताल रेफर कर दिया जहां घायलों की स्थिति गम्भीर बनी हुई है। वही दूसरे पक्ष से भी कुछ लोग घायल हुए है। झिनकी पत्नी भोला को मामूली चोट आई थी उपचार के बाद पीड़िता झिनकी पत्नी भोला मुबारकपुर थाने पहुंचकर विपक्षी कन्हैया सहित छह लोगों के विरुद्ध तहरीर देकर आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कराने की मांग को लेकर डटी रही।


इस सम्बंध में एसओ योगेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि अबाड़ी गांव में हुई मार पीट की घटना में दोनों पक्ष के लोग घायल है एक पक्ष द्वारा तहरीर मिली है मुकदमा दर्ज कर जांच की जारही है।

Post a Comment

0 Comments