आजमगढ़ः माफिया कुन्टु सिंह व मुख्तार के सहयोगियों के खिलाफ गुण्डा एक्ट की कार्यवाही- एसपी ने लिया एक्शन


पंकज सिंह

आजमगढ़। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा थाना जीयनपुर पर पंजीकृत मुकदमा से सम्बन्धित अभियुक्त राजीव रंजन तिवारी उर्फ राजू पुत्र स्व0 महेन्द्र तिवारी निवासी खर्रारस्तीपुर थाना जीयनपुर व मनीष तिवारी पुत्र जनार्दन तिवारी निवासी खर्रारस्तीपुर थाना जीयनपुर दुस्साहिस किस्म के व्यक्ति है, दोनो अभियुक्तो का आम जनता में काफी भय व आतंक बना हुआ है, आम जनता के मध्य स्वतंत्र रहना जनहित व न्यायहित में उचित नही है इसके कुकृत्यों पर पाबन्द लगाये जाने हेतु धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा नि0अधि0 की कार्यवाही की गयी।

उधर मुख्तार अंसारी के सहयोगी अभियुक्त हरिकेश यादव के विरूद्ध गुण्डा एक्ट की कार्यवाही की गई। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य द्वारा थाना तरवां पर पंजीकृत मुकदमा व 07 सीएलए एक्ट से सम्बन्धित आरोपी हरिकेश यादव पुत्र फूलचन्द्र यादव साकिन मोहासिल थाना जहानागंज एक दुस्साहिस किस्म के व्यक्ति है जिनकी आम जनता में काफी भय व आतंक बना हुआ है इसका आम जनता के मध्य स्वतंत्र रहना जनहित व न्यायहित में उचित नही है, इसके कुकृत्यों पर पाबन्द लगाये जाने हेतु धारा 3(1) उ0प्र0 गुण्डा नि0अधि0 की कार्यवाही की गयी।

Post a Comment

0 Comments