आजमगढ़ः और जब शादी के लिए परिवार पर दबाव बनाने को पानी की टंकी पर चढ़ गई युवती- फिर जाने क्या हुआ!


बिंद्रा बाजार/आजमगढ़। गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रानीपुर रजमो के पहीलेपुर बस्ती की रहने वाली एक 20 वर्षीय युवती जो अपने परिवार पर विवाह का दबाव बनाने के लिए मां अगवानी के स्थान के पीछे बड़े पोखरे पर बनी पानी की टंकी पर चढ़ गई प्रत्यक्षदर्शियों द्वारा यह घटना लगभग 2 बजे से 3 बजे के बीच बताया जा रहा था।

गांव के ही कुछ लोगों ने पानी पर टंकी पर चढ़ते हुए उसको देखा तो अगल-बगल के ग्रामीणों और डायल हंड्रेड को सूचना दिया सूचना मिलते ही मौके पर डाल हंड्रेड पहुंची और कुछ और स्थानीय लोगों के सहयोग से लड़की को किसी तरह मना कर नीचे आने के लिए कहा गया और उसे बार-बार उसकी मां द्वारा उसके द्वारा उसकी सारी बात मानने का वादा किया गया जैसे हो पानी टंकी की ऊंचाई से लड़की नीचे की तरफ चलना शुरु कि रास्ते में बेहोश हो गई।

इसी बीच डायल हंड्रेड के सिपाही और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचकर लड़की को उठाकर नीचे लाए और उसे पानी का छींटा मारा गया तब जाकर होश में आई मामला आज की तरफ चारों तरफ फैल गया सूचना मिलते ही मौके पर गंभीरपुर फोर्स एसआई बंसराज सिंह और थानाध्यक्ष गंभीरपुर रामप्रसाद बिंद भी पहुंच गए लड़की और उसकी मां को न्याय दिलाने की बात पुलिसकर्मियों द्वारा कही गई।

Post a Comment

0 Comments