आजमगढः मुबारकपुर पुलिस ने 70 किलो गांजा संग तीन तस्करों को दबोचा


पंकज सिंह

आजमगढ़। मुबारकपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान आज अलीनगर चौराहे से हुण्डई कार सवार तीन गांजा तस्करों को पकड़ लिया। पुलिस ने उनके पास से 70 किलो अवैध गांजा, चार मोबाइल व एक अवैध असलहा व कारतूस बरामद किया है। पुलिस लाइन में प्रेसवार्ता के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुबारकपुर पुलिस को मुखबिर के दौरान सूचना मिली की जीयनपुर की तरह से एक हुण्डई कार में गांजा तस्कर जा रहे है।

इस सूचना पर पुलिस ने मुबारकपुर थाना क्षेत्र के अलीनगर चौराहे के पास घेराबंदी कर हुण्डई कार सवार तीन तस्करों को दबोच लिया। पकड़े गए तस्करों ने अपना नाम गोरखपुर के बड़हलगंज निवासी सौरभ प्रताप सिंह पुत्र रामकुवंर सिंह, असम राज्य के उदालगुड़ी निवासी गौतम दास पुत्र धनंजय दास व उदालगुड़ी निवासी दहतुन नारजारी पुत्र नन्दा नारजारी बताया। पुलिस ने उनके कब्जे से हुण्डई कार में कुल 70 किलो गांजा व चार मोबाइल व आरोपित सौरभ प्रताप सिंह के पास से एक तमंच व दो कारतूस बरामद किया।


पूछताछ में तस्करों ने पुलिस को बताया कि इसी हुण्डई कार से हम लोग आसाम से गांजा लेकर आते है और राह चलते व्यक्तियों को बेच देते है जिससे किसी को शक नहीं हो। इस गांजा के 7 पैकेट को सठियांव के रास्ते मउ जनपद में बेचने वाले थे कि पकड़ लिया गया। गिरफ्तारी टीम में मुबारकपुर प्रभारी योगेन्द्र बहादुर सिंह, राजीव कुमार सिंह, रविन्द्र सिंह, नीरज यादव, सुनील सोनकर, रितेश गुप्ता व स्वात टीम की अहम भूमिका रही।

Post a Comment

0 Comments