आजमगढ़ः दुष्कर्म का वीडियो बना ब्लैक मेल करने वाला बदमाश धराया


आजमगढ़। दीदारगंज थाना क्षेत्र में किशोरी का अश्लील वीडियो बना कर ब्लैक मेल करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही थी। आरोपी ने पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर वीडियो बनाया था।

पीड़िता ने आरोप लगाया था कि वह कुछ दिन पूर्व शौच के लिए खेत की ओर गई थी। एक व्यक्ति ने उसके साथ दुष्कर्म किया यही नहीं उसने इसका वीडियो भी बना लिया था। वीडियो से वह ब्लैक मेल करने लगा। थानाध्यक्ष दीदारगंज कौशल पाठक ने बताया पुलिस आरोपी के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही थी। अभियुक्त अरमान पुत्र दिलशाद अहमद निवासी नौहरा मंगलवार की सुबह गांव के पास से गिरफ्तार किया।

Post a Comment

0 Comments