विनोद शर्मा
मुबारकपुर/आजमगढ़। सोशल मीडिया फेसबुक पर उन्माद फैलाने वालों को मुबारकपुर पुलिस अब गंभीरता पूर्वक लेना शुरू कर दी है इसे ध्यान में रखकर स्थानीय कस्बे में शुक्रवार को जुमे की नमाज एवं भारत बंद कि अफवाहों को ध्यान में रख कर स्थानीय पुलिस के लोगों से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है।
गुरुवार को चिलचिलाती धूप मे थानाध्यक्ष योगेंद्र बहादुर सिंह, चौकी प्रभारी राजीव कुमार सिंह ने कस्बा वासियों से जगह-जगह लोगों से संवाद स्थापित की और कहा कि आप सोशल मीडिया मे भारत बंद सहित किसी भी तरह के अफवाहों एवं फेसबुक व्हाट्सएप पर ध्यान न दे अगर किसी भी तरह की उक्त संबंध में कहीं भी किसी तरह की आपको जानकारी मिली तो तत्काल प्रभाव से स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दें आपका नाम गुप्त रखा जाएगा।
इसके साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि निर्भीक होकर पारंपरिक तरीके से आप अपने जुमे की नमाज को अदा करें किसी भी तरह के व्यवधान उत्पन्न करने वाले को चिन्हित करना एवं उनके मोबाइल व्हाट्सएप एवं के साथ ही फेक आईडी के ऊपर पुलिस पूरी तरीके से मुस्तैद है पकड़े जाने पर गंभीर परिणाम भुगतने के लिए तैयार रहे। श्री सिंह ने लोगों को जानकारी साझा करते हुए कहा कि मुख्य मास्टरमाइंड तो अपने घटनाओं को अंजाम देता है और उसमें निर्दाेष लोग उनके झासे मे फंस जाते हैं इसलिए उनके बारे में पूरी जानकारी जरूर कर ले और इस प्रकार के साजिश का हिस्सा न बने और कहीं पर कुछ भी हो तो पुलिस से साझा करें। इस जन संवाद से कस्बा वासियों मे काफी खुशी की लहर है।

0 Comments