पंकज सिंह
आजमगढ़। कप्तानगंज पुलिस ने मालिक का रूपया हड़पने के लिए लूट की झूठी कहानी रच साजिश करने वाले बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपित के निशानदेही पर गायब करीब तीस हजार रूपए भी बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार कप्तानगंज थाना क्षेत्र के धन्धारी निवासी संजय सिंह पुत्र भालचन्द्र सिंह लिखित तहरीर दिया गया कि मैं मेसर्स सिंह इलेक्ट्रिक स्टोर बूढनपुर से भाड़े पर कूलर व फ्रिज लेकर महराजगंज स्थित साई इण्टरप्राइजेज महराजगंज के यहाँ 5 कूलर उतारकर तीस हजार रूपये लेकर वापस कप्तानगंज आ रहा था कि सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे नेवादा तिराहे के पास चार बदमाशों ने मेरी गाड़ी रोक कर चाकू दिखाते 30000 रूपये छीनकर भाग गए। इस सूचना पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में चार अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।
इस दौरान पुलिस ने विक्रान्त यादव पुत्र राधेश्याम यादव सा0 साती थाना कन्धरापुर, विनोद यादव पुत्र राममूरत यादव ग्राम कटान बाजार थाना महराजगंज, बब्लू यादव पुत्र लालचन्द यादव ग्राम सांती थाना कन्धरापुर व हरेन्द्र यादव पुत्र श्याम नरायन यादव ग्राम भलुवना थाना कन्धरापुर को हिरासत पुलिस में लेकर अलग अलग पूछताछ किया गया तो आरोपितों ने पैसा लूटने की बात से इन्कार करने लगे। उन्होंने बताया कि हम चारों लोग नेवादा शराब के ठेके से शराब लेकर शऱाब पीए और घर जाने के लिए रोड पर आकर टैम्पू रोकवाकर हम चारों लोग टैम्पू में सवार हो गये। टैम्पू ड्राइवर द्वारा किराये की माँग करने पर हम लोगों से हाथापाई और मारपीट हुई थी लेकिन हम लोगों ने इनका कोई भी पैसा नही लिया और ना ही कोई चाकू दिखाये थे।
पूछताछ के दौरान जब संजय सिंह से आरोपितों का सामना कराया गया तो इधर उधर की बातें करने लगा। कड़ाई से पूछताछ करने पर बताया गया कि मैं सांई नाथ इण्टरप्राइजेज महराजगंज आजमगढ़ को कुलर सप्लाई किया जहां से मुझे साई इण्टर प्राइजेज द्वारा मुझे 26000 हजार रूपये अपने मालिक अतुल सिंह आर0के0 इण्टर प्राइजेज को अदा करने के लिये दिया था, तथा 4000 हजार रूपये खुद के थे जब चारो आरोपियो ने मुझे मारा पीटा और भाग गये तो मेरे मन में चारो व्यक्तियो को फंसाने व कड़ी से कड़ी सजा दिलाने तथा मालिक का पैसा हड़पने के लिये ’झूठी लूट की सूचना पुलिस को दिया, तथा मेरे मन में लालच आ गये कि इसी बहाने 26000 हजार रूपया मै मालिक का हड़प भी लूंगा’। सारा पैसा अपनी सीट के नीचे रखा है। कप्तानगंज पुलिस ने आरोपी संजय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

0 Comments