आजमगढ़ः दूसरे का लाइसेंसी असलहा लेकर फोटो खिचवाना पड़ा भारी- पहुंचा सलाखों के पीछे


पंकज सिंह

आजमगढ़। मुबारकपुर पुलिस ने दूसरे के लाइसेन्सी असलहे के साथ नुमाइस करने वाला आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, उ0नि0 राजीव कुमार सिंह मय हमराह द्वारा थाना स्थानीय पर आरोपित मो0 हैदर पुत्र मो0 हसन निवासी ग्राम सैयद बाडा थाना मुहम्मदाबाद जनपद आजमगढ़ द्वारा दूसरे व्यक्ति का असलहा लेकर फोटो खिचवाने और दिखाकर आम जनमानस मे डराने धमकाने के सम्बन्ध मे पंजीकृत किया गया।

उ0नि0 राजीव कुमार सिंह मय हमराह द्वारा क्षेत्र मे अपराध एवं अपराधियो की चेकिंग मे मसरूफ थे कि मुखबिर खास की सूचना पर दूसरे व्यक्ति का असलहा लेकर फोटो खिचवाने और दिखाकर आम जनमानस मे डराने धमकाने वाले व्यक्ति ’मो0 हैदर पुत्र मो0 हसन निवासी ग्राम सैयद बाडा थाना मुहम्मदाबाद जनपद आजमगढ़’ को कटरा तिराहा से शुक्रवार को समय करीब 07.10 बजे प्रातःगिरफ्तार किया गया।

Post a Comment

0 Comments