आजमगढ़ उपचुनावः एक अनार सौ बीमार की स्थिति, सपा-कांग्रेस में मंथन- अब तक 5 ने जमा किया तो 34 ने खरीदा नामांकन पत्र



आजमगढ़। सपा प्रमुख अखिलेश यादव के इस्तीफा देने के कारण हो रहे लोकसभा में नामांकन के छठवें भी प्रमुख पार्टी सपा व कांग्रेस में प्रत्याशी के लेकर मंथन जारी है। जबकि भाजपा ने पुनः दिनेश लाल निरहुआ को प्रत्याशी बनाया है। वहीं बहुजन समाज पार्टी के पूर्व विधायक शाह आलम गुड्डू जमाली ने नामांकन पत्र दाखिल कर दिया है। कांग्रेस से मधुसूदन त्रिपाठी ने नामांकन पत्र दाखिल किया है। 30 मई को अधिसूचना जारी होने के साथ ही नामांकन पत्र खरीदने एवं दाखिल करने की प्रक्रिया प्रारम्भ हो गयी है। पहले दिन बहुजन समाज पार्टी से शाह आलम ने, मौलिक अधिकार पार्टी से रवीन्द्र नाथ, राजीव कुमार सिंह ने निर्दलीय, रमाकान्त यादव, अलहिन्द पार्टी से अमरावती पत्नी रामचन्दर, इंडियन नेशनल कांग्रेस से मधुसूदन त्रिपाठीे, असंख्य समाज पार्टी से पंकज कुमार यादव ने निर्देशन पत्र खरीदा।

दूसरे दिन बहुजन मुक्ति पार्टी से अम्बरीश कुमार विजमता, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से रन बहादुर सिंह, भाजपा से अशोक कुमार सिंह, तीसरे दिन जन अधिकार पार्टी से गिरधारी मौर्य, प्रगतीशील समाज पार्टी से धीरज, वीरेन्द्र कुमार ने निर्दल, इंडियन नेशनल कांग्रेस से मो0 आमिर, अखिल भारतीय महासंघ सेवा ट्रस्ट से संतोष राजभर ने 01 सेट, भारतीय जनता पार्टी से रामचन्द्र गिरी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से बेलाल अहमद बेग ने निर्देशन पत्र खरीदा। तीसरे दिन जन अधिकार पार्टी से गिरधारी मौर्य ने प्रगतीशील समाज पार्टी से धीरज, वीरेन्द्र कुमार ने निर्दल, इंडियन नेशनल कांग्रेस से मो0 आमिर, अखिल भारतीय महासंघ सेवा ट्रस्ट से संतोष राजभर, भारतीय जनता पार्टी से रामचन्द्र गिरी, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से बेलाल अहमद बेग जबकि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से मधुसूदन त्रिपाठी ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया।

चौथे दिन राम सिंह यादव ने निर्दलीय, आईएनसी से राम प्यारे यादव, आवामी पिछड़ा पार्टी से इस्माईल अंसारी, भाजपा से हरेन्द्र सिंह, शिवसेना से राजेश कुमार, जनता क्रान्ती पार्टी (राष्ट्रवादी) से जयनाथ चौहान ने निर्देशन पत्र खरीदा। इसी के साथ ही बहुजन समाज पार्टी से शाह आलम ने अपना नाम निर्देशन पत्र जमा किया। पांचवे दिन सरवर पार्टी से सरवर अली, पूर्वांचल जन मोर्चा से शिवमोहन शिल्पकार, समाजवादी पार्टी से सुशील आनन्द निर्देशन पत्र खरीदा। इसी के साथ ही मौलिक अधिकार पार्टी से रवीन्द्रनाथ शर्मा एवं असंख्य समाज पार्टी से पंकज कुमार यादव जमा किया। छठवें दिन अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से महेन्द्र चौहान, भारतीय जनता पार्टी से दिनेश लाल यादव निरहुआ, समाजवादी पार्टी से रमाकान्त यादव, आईएनसी से श्यामदेव, भारतीय जननायक पार्टी से योगेन्द्र यादव, इण्डियन नेशनल कांग्रेस से रमेश कुमार राजभर, जनता क्रान्ति पार्टी (राष्ट्रवादी) से जयनाथ उर्फ जयनाथ चौहान, निर्दलीय से वीरेन्द्र कुमार ने खरीदा जबकि प्रगतिशील समाज पार्टी से धीरज नामांकन पत्र जमा किया।

Post a Comment

0 Comments