विकास गुप्ता
दोहरीघाट/मऊ। स्थानीय कस्बा दोहरीघाट निवासी मुहल्ला चमरौटी स्थित स्व० इन्द्रजीत प्रसाद गुप्ता के सबसे होनहार छोटे पुत्र डा०संदीप कुमार गुप्ता का चयन चिकित्सा क्षेत्र के परास्नातक कोर्स एम०डी० के लिए हो गया है।
इन्होने अपनी प्रारम्भिक शिक्षा हाईस्कूल और इण्टर की स्थानीय कालेज विक्ट्री इण्टर कालेज से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण कर प्रदेश के नम्बर वन संस्थान किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ से एम०बी०बी०एस० कम्पलीट कर पी०जी० के लिए तैयारी में जुटे थे और आखिरकार इस साल कठिन परिश्रम के बल पर पी०जी०कोर्स एम०डी०के लिए चयन हो गया।
वर्तमान में ये मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ में न्यूरो-मेडिसिन विभाग में क्लिनिकल एसोसिएट के पद पर कार्यरत है। इनके चयन पर चेयरमैन वेदाना सोनकर, पूर्व चेयरमैन गुलाब चन्द गुप्ता, भाई संतोष गुप्ता, एड० आशीष कुमार, शिक्षक अमित गुप्ता, हरिओम, श्रवण, अजय, मुन्ना साहनी, दीपेन्द्र गुप्ता आदि ने हर्ष व्यक्त कर उज्ज्वल भविष्य के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी।

0 Comments