पंकज सिंह
आजमगढ़। पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा अनुमोदित किये जाने के फलस्वरूप जनपद आजमगढ़ के ’03 उप-निरीक्षकों (1. उ0नि0 धर्मेन्द्र कुमार सिंह, 2. उ0नि0 संजय सिंह, 3. राजेन्द्र प्रसाद सिंह)’ को निरीक्षक नागरिक पुलिस के पद पर पदोन्नति प्रदान की गयी, जिसके क्रम शनिवार को पुलिस अधीक्षक आजमगढ़ अनुराग आर्य’ द्वारा कैंप कार्यालय में उपरोक्त तीनों उप-निरीक्षकों के कंधों पर तीन स्टार लगाकर बधाई दी गयी।
पदोन्नति पाने वालो में धर्मेन्द्र कुमार सिंह थाना प्रभारी बरदह, संजय सिंह एसओजी प्रभारी प्रथम तथा राजेन्द्र प्रसाद सिंह चौकी प्रभारी अजमतगढ़ थाना जीयनपुर के रूप में वर्तमान तैनाती है और पुलिस अधीक्षक ने उम्मीद जताई कि पदोन्नति पाने वाले तीनों पुलिस निरीक्षक समाज से बेहतर तालमेल कर काम करेंगे और विभाग की गरिमा बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे।

0 Comments