आजमगढ़ः स्पेशल फ्रूड उड़ाका दल के नाम पर दुकानदारों को लगाया लाखों का चूना- दी हुई रसीद निकली फर्जी


अबु बशर आजमी

सरायमीर/आजमगढ़। स्पेशल फ्रूड उड़ाका दल टीम भारत सरकार लिखी गाड़ी लेकर कस्बा सरायमीर के थाने से चंन्द कदम की दूरी व मवेशी खाने के दुकानदारों को लाखों का चूना लगा कर चलते बने। और जो रशीद दुकानदारों काटी गयी उस पर मध्यप्रदेश के आजाद एगेरो इंटरप्राइजेज इन्दौर के नाम की रसीद दी गयी। वह भी किसी 4 हजार किसी की 3 हजार और किसी 5 हजार की रसीद काटी गई।

जबकि यह लोग फर्जी फूड इंसपेक्टर निकले क्यों जब रसीद पर छपे इंदौर कम्पनी मोबाइल जिस कर्मचारी ने बात की उसने बताया कि यह फर्म आडिट का काम करती है और वर्तमान समय में बन्द है। इस फर्जी फूड उड़ाकादल ने संजरपुर और फरिहा बाज़ार मे भी दुकानदारो को इसी तरह रसीद काटकर पैसा चेकिंग के नाम पर लिया। टाउनएरिया सरायमीर मे एक रेस्टोरेन्ट टीम पहुंची तो दुकानदार डर गए। एक दुकानदार ने अनुसार, जब मैने पूछि तो कहने लगे हम लोग की आफिस आजमगढ़ कलेक्टरी में है हम ढाबा रेस्टोरेंट मिष्ठान के दुकानदारों की चेकिंग पर हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का आदेश है कि प्रदेश को अपराध मुक्त किया जाए और अपराधियों को चिंहित कर सलाखों के पीछे भेजा जाए। मध्य प्रदेश के आजाद एगेरो इंटरप्राइजेज के नाम से उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जनपद में आफिस बनाकर दुकानदारों को लूटने का काम चल रहा है। शासन प्रशासन चुपी साधे हुए है। जो रसीद काटी गयी है उस पर दिनांक तक नही लिखी है। बे रोजगारी और मंहगाई के चलते दिमागी गिरोह जिले में घूम कर लोगों अपना शिकार बना रहा है और प्रशासन अभिज्ञय है।

Post a Comment

0 Comments