विवेक जायसवाल
अतरौलिया/आजमगढ़। अतरौलिया पुलिस ने आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति व ससुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार, 11 मई को विनय कुमार पान्डे पुत्र सभापति पान्डे ग्राम विलारी थाना कटका जिला अम्बेडकर नगर के द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित तहरीर दिया कि उनकी बहन की शादी राजेश चतुर्वेदी पुत्र सिद्धनाथ चतुर्वेदी ग्राम ऐदिलपुर हरदियाँ थाना अतरौलिया के साथ हुई थी।
लेकिन उसके ससुर सिद्धनाथ चतुर्वेदी व पति राजेश चतुर्वेदी व देवर राकेश चतुर्वेदी व देवरानी दीक्षा चतुर्वेदी द्वारा मिलकर बराबर प्रताड़ित करते व मारते पीटते थे। जिस तंग आकर बहन ने फाँसी लगा ली। इस हादसे में उसकी मृत्यु हो गई है। इस सूचना पर पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू की। शुक्रवार को थानाध्यक्ष मदन कुमार गुप्ता मय हमराह द्वारा आरोपी राजेश चतुर्वेदी व सिद्धनाथ चतुर्वेदी को अतरौलिया बस अड्डे से समय 11.30 बजे गिरफ्तार कर चालान किया जा रहा है।

0 Comments