सावधान! छींटाकशी, छेड़खानी व सोशल मीडिया से परेशान हो तत्काल करें 1090 व 112 पर काल



विवेक जायसवाल

अतरौलिया/आजमगढ़। महिलाओं की सुरक्षा व सम्मान के लिए चलाए जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत रविवार को सेल्हरा पट्टी ,भीउरा, केसरी चौक, बब्बर चौक, रोडवेज, मदिया पार मोड़ आदि स्थानों पर महिलाओं और छात्राओं को महिला पुलिस कर्मियों द्वारा नारी सशक्तिकरण के प्रति जागरूक किया गया।

1090 व 112 पर दे सूचना

आरक्षी सरिता यादव ने कहा कि किसी भी व्यक्ति द्वारा छींटाकशी, छेड़खानी, सोशल मीडिया से परेशान करना या अनजान व्यक्ति पर किसी प्रकार का संदेह होने पर तत्काल 1090 व 112 सहित अन्य मोबाइल नंबरों पर फोन करके सूचना दे सकती हैं। पुलिस को सूचना देने वाले का नाम भी गोपनीय रखा जाएगा। थाने पर महिला हेल्पलाइन बनाया गया है, जिस पर महिला पुलिस अधिकारी व कर्मचारी हमेशा मौजूद रहती हैं।



रख सकती अपना नाम गुप्त

थाने पर जाकर अपनी समस्या से अवगत करा सकती हैं। जागरूक करते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर सरकार द्वारा टोल फ्री नंबर 112, 1090, 1076, 1073 अन्य नंबर जारी किए गए हैं। इन नंबरों पर छात्रा या महिला छेड़छाड़ या किसी तरह की मुश्किल होने पर शिकायत कर सकती है। शिकायतकर्ता अगर चाहे तो उसका नाम गुप्त रखा जाएगा। मिशन शक्ति के तहत महिलाओं को सशक्तिकरण करने के लिए महिला आरक्षियो द्वारा अब ग्रामीण अंचलों में भी महिलाओं तथा छात्राओं को लगातार जागरूक किया जा रहा है। इस मौके पर महिला आरक्षी सरिता यादव नेहा सिंह मौजूद रही।

Post a Comment

0 Comments