मेरठ। जिले में सिवालखास क्षेत्र निवासी एक नाबालिग से चार युवकों द्वारा सामूहिक दुष्कर्म की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां क्षेत्र निवासी चार युवकों ने एक नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपियों ने गुरुवार को उसकी वीडियो वायरल कर दी। जानकारी लगने पर पीड़िता ने जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। उसकी हालत गंभीर बताई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, क्षेत्र निवासी नाबालिग से चार युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म किया और इसकी एक वीडियो भी बना ली। आरोपियों ने पीड़िता को घटना का जिक्र किसी से करने पर वीडियो वायरल करने की धमकी भी दी। बताया गया कि आरोपियों ने घटना का वीडियो दो दिन पहले वायरल कर दी। इसकी जानकारी लगने पर पीड़िता ने गुरुवार रात को जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। परिजनों ने पीड़िता को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। वहीं घटना की जानकारी लगने पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस का कहना है कि परिजनों की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्हें जल्द गिरफ्तार किया गया है।
0 Comments