मुलायम-माया का रिकॉर्ड तोड़ने की राह पर योगी के कदम- सर्वाधिक अवधि तक सीएम रही मायावती



लखनऊ। योगी आदित्यनाथ दोबारा मुख्यमंत्री बनने के साथ ही बसपा सुप्रीमो मायावती का सर्वाधिक अवधि तक प्रदेश के मुख्यमंत्री बने रहने का रिकॉर्ड तोड़ने की राह पर आगे बढ़ गए हैं। चार बार मुख्यमंत्री रह चुकीं मायावती का कुल कार्यकाल 7 वर्ष 16 दिन का था। जबकि योगी आदित्यनाथ पहले कार्यकाल में 5 वर्ष 6 दिन मुख्यमंत्री रह चुके हैं और अब बतौर मुख्यमंत्री शुक्रवार से उनका दूसरा कार्यकाल शुरू हो गया है। प्रदेश में तीन बार मुख्यमंत्री बने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव का कार्यकाल कुल 6 साल 274 दिनों का रहा है। इनके अतिरिक्त डॉ. संपूर्णानंद 5 वर्ष 344 दिन तक मुख्यमंत्री रहे थे। एनडी तिवारी 3 साल 314 दिन मुख्यमंत्री रहे हैं। जबकि त्रिभुवन नारायण सिंह सबसे कम महज 167 दिन ही मुख्यमंत्री रहे हैं।

अब तक बने मुख्यमंत्रियों के कार्यकाल

मुख्यमंत्री -- कब से कब तक -- राजनीतिक दल

गोविंद वल्लभ पंत -- 26 जनवरी 1950 -- 27 दिसंबर 1954 -- कांग्रेस

संपूर्णानंद -- 28 दिसंबर 1954 -- 6 दिसंबर 1960 -- कांग्रेस

चंद्रभानु गुप्ता -- 7 दिसंबर 1960 -- 1 अक्तूबर 1963 -- कांग्रेस

सुचेता कृपलानी -- 2 अक्तूबर 1963 -- 13 मार्च 1967 -- कांग्रेस

चंद्रभानु गुप्ता -- 14 मार्च 1967 -- 2 अप्रैल 1967 -- कांग्रेस

चौ. चरण सिंह -- 3 अप्रैल 1967 -- 25 फरवरी 1968 -- भारतीय क्रांति दल

चंद्रभानु गुप्ता -- 26 फरवरी 1969 -- 17 फरवरी 1970 -- कांग्रेस

चरण सिंह -- 18 फरवरी 1970 -- 1 अक्तूबर 1970 -- भारतीय क्रांति दल

त्रिभुवन नारायण सिंह -- 18 अक्तूबर 1970 -- 3 अप्रैल 1971 -- कांग्रेस

कमलापति त्रिपाठी -- 4 अप्रैल 1971 -- 12 जून 1973 -- कांग्रेस

हेमवती नंदन बहुगुणा -- 8 नवंबर 1973 -- 29 नवंबर 1975 -- कांग्रेस

नारायण दत्त तिवारी -- 21 जनवरी 1976 -- 30 अप्रैल 1977 -- कांग्रेस

राम नरेश यादव -- 23 जून 1977 -- 27 फरवरी 1979 -- कांग्रेस

बनारसी दास -- 28 फरवरी 1979 -- 17 फरवरी 1980 -- कांग्रेस

विश्वनाथ प्रताप सिंह -- 9 जून 1980 -- 18 जुलाई 1982 -- कांग्रेस

श्रीपति मिश्र -- 19 जुलाई 1982 -- 2 अगस्त 1984 -- कांग्रेस

नारायणदत्त तिवारी -- 3 अगस्त 1984 -- 24 सितंबर 1985 -- कांग्रेस

वीर बहादुर सिंह -- 24 सितंबर 1985 -- 24 जून 1988 -- कांग्रेस

नारायणदत्त तिवारी -- 25 जून 1988 -- 5 दिसंबर 1989 -- कांग्रेस

मुलायम सिंह यादव -- 5 दिसंबर 1989 -- 24 जून 1991 -- जनता दल

कल्याण सिंह -- 24 जून 1991 -- 6 दिसंबर 1992 -- भाजपा

मुलायम सिंह यादव -- 4 दिसंबर 1993 -- 3 जून 1995 -- सपा

मायावती -- 3 जून 1995 -- 18 अक्तूबर 1995 -- बसपा

मायावती -- 21 मार्च 1997 -- 21 सितंबर 1997 -- बसपा

कल्याण सिंह -- 21 सितंबर 1997 -- 12 नवंबर 1999 -- भाजपा

रामप्रकाश गुप्त -- 12 नवंबर 1999 -- 28 अक्तूबर 2000 -- भाजपा

राजनाथ सिंह -- 28 अक्तूबर 2000 -- 8 मार्च 2002 -- भाजपा

मायावती -- 3 मई 2002 -- 29 अगस्त 2003 -- बसपा

मुलायम सिंह यादव -- 29 अगस्त 2003 -- 13 मई 2007 -- सपा

मायावती -- 13 मई 2007 -- 7 मार्च 2012 -- बसपा

अखिलेश यादव -- 15 मार्च 2012 -- 19 मार्च 2017 सपा

Post a Comment

0 Comments