ग्लोबल हास्पिटल के चिकित्सक ने मरीजों को दिया निःशुल्क परामर्श, प्रयास संस्थान ने शादी के लिए दी मदद
आजमगढ़। महिला दिवस पर अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद के प्रदेश सचिव विशाल उपाध्याय के नेतृत्व में महिला सदस्या पंडित विजयलक्ष्मी उपाध्याय द्वारा पंडित निरुपमा पाठक (नगर अध्यक्ष भाजपा महिला मोर्चा ) का व पंडित प्रतिभा पाठक (शिक्षिका) व पंडित प्रतीक्षा तिवारी (मेधावी छात्रा ) का परिषद द्वारा सम्मान किया गया।
इस अवसर पर पंडित निरुपमा पाठक ने कहा कि मै इस सम्मान से बहुत ही अभिभूत हू और परिषद के प्रति अपना आभार व्यक्त करती हूँ इस अवसर पर पंडित विशाल उपाध्याय प्रदेश सचिव अखिल भारतीय ब्राह्मण एकता परिषद प्रदेश पंडित विजयलक्ष्मी उपाध्याय पंडित निरुपमा पाठक पूनम तिवारी डॉ प्रसाद तिवारी प्रतिभा पाठक जीवन उपाध्याय पंडित प्रियंका त्रिपाठी उपस्थित रहे।
चिकित्सक ने मरीजों को दिया निःशुल्क परामर्श
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस अवसर पर शहर के ग्लोबल हॉस्पिटल की महिला एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. शिप्रा सिंह ने निशुल्क मरीजों को परामर्श दिया। इसके साथ ही हॉस्पिटल के प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर सुभाष सिंह न्यूरो सर्जन डॉक्टर धीरज पाटिल एवं ह्रदय रोग विशेषज्ञ प्रशांत सिंह ने भी लोकतंत्र की मजबूती के लिए मतदान करने वालों को निःशुल्क परामर्श दिया।
प्लास्टिक सर्जन डॉक्टर सुभाष सिंह ने कहा कि लोग जागरूक हो और मतदान करें इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने कई दिन पहले से ही निशुल्क परामर्श की घोषणा का रखी थी। जिसके क्रम में आज मंगलवार को अस्पताल के चिकित्सकों ने मरीजों को निशुल्क देखा है। स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ शिप्रा सिंह ने कहा कि आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस है। स्वस्थ महिला ही परिवार और समाज को स्वस्थ और सुरक्षित रख सकती है। महिलाएं इस दिन की उपयोगिता समझे इसलिए एक छोटा सा प्रयास किया गया है।
प्रयास संस्थान ने शादी के लिए दी मदद
प्रयास सामाजिक संगठन द्वारा 33वीं बेटी की शादी में सहयोग करते हुए आजमगढ़ जाफरपुर निवासिनी अल्पसंख्यक समुदाय की महिला की बिटिया की शादी में डबल बेड का गद्दा, रजाई, तकिया, बेडशीट आदि सामग्री प्रदान करते हुए कुछ अर्थ का भी सहयोग किया गया- आज के इस पुण्य कार्य में मुख्य रूप से भागीदारी निभाते हुए प्रयास संगठन के जिला उपाध्यक्ष डॉक्टर इमरान जी फरिहां तथा संगठन के सहयोगी सत्य प्रकाश भाई शेखुपुर ने अपना योगदान दिया। इस अवसर पर राजीव कुमार शर्मा,ओम नारायण श्रीवास्तव मातृशक्ति से नीलम सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।
0 Comments