काम किया है काम करूंगा हारने के बाद भी दीदारगंज में विकास करूंगा: डॉ कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा



आजमगढ़। दीदारगंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी पूर्व राज्य मंत्री डॉक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा वर्ष 2017 का हारने के बाद क्षेत्र में विकास की गंगा बहाने में किसी प्रकार का कोर कसर नहीं छोड़ा। सड़कों के जाल के साथ-साथ पुल निर्माण मार्टिनगंज में फायर स्टेशन का निर्माण समेत बड़े-बड़े काम उनके नेतृत्व से हुआ। वहीं इस बार दोबारा प्रत्याशी बनाए जाने पर जो जनता के बीच खुशी की लहर व्याप्त थी वही डॉक्टर कृष्ण मुरारी विश्वकर्मा अपनी जीत को लेकर पूरी तरह उत्साहित नजर आ रहे हैं जिसका मुख्य कारण 2017 के चुनाव से और 2022 का चुनाव जो चल रहा है इस बीच 5 साल का क्षेत्र में प्रतिदिन भ्रमण करना और लोगों के सुख दुख में शामिल होना बताया जा रहा है टिकट मिलने के बाद प्रतिदिन अपने पक्ष में मतदान कर प्रदेश में दोबारा भाजपा की सरकार बनाने ने अपील की।

प्रदेश सरकार और केंद्र सरकार की नीतियों के बारे में जनता को अवगत कराते हुए अपने और पार्टी के समर्थन में वोट मांगा मुख्य रूप से रामस्वरूप राजभर सुरेश राजभर राधेश्याम निषाद दिनेश सिंह अजय सिंह अजीत कुमार राम रोहित पाल सचिन सिंह सर्वेश कश्यप दिनेश जायसवाल सुक्खु धरकार प्रधान गुड्डू गुप्ता अखिलेश चौरसिया राजा राम राजभर मंतोष राजभर पिंटू राजभर समेत सैकड़ों मिलकर अपनी बात कही।

Post a Comment

0 Comments