मऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को विधानसभा मधुबन के पाती मैदान में पार्टी उम्मीदवार के समर्थन में चुनाव प्रचार करने पहुंचे। वहीं मधुबन के पाती मैदान में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा में लोगों की भीड़ सुबह से ही जुटने लगी थी। पूरा मैदान भगवा झंडों से पटा नजर आया। वहीं मुख्यमंत्री के आने के साथ ही समर्थकों ने नारेबाजी भी शुरू कर दी। मंच से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्र और राज्य सरकार के जनहित योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही विपक्षी दलों पर भी जोरदार हमला बोला।
सपा ने किया कब्रिस्तान का विकास
उन्होंने कहा सपा ने कब्रिस्तान का ही विकास किया है। सुरक्षा सबको दी जा रही है वहीं माफियाओं को रौंदने का काम किया गया है। बुलडोजर बोलता नहीं, बोलती बंद करता है। एक माफिया मऊ में गोली चला रहा था, कार की बोनट पर बैठ कर वह गोली चलाता था, आज कीड़े की तरह रेंग रहा है। जनता से अपील किया कि चारों सीटों को जिताएं।पिछली बार दगाबाज ने धोखा दिया अबकी बार मौका नहीं मिलेगा।
छठवें में भाजपा 275 पार
मुख्यमंत्री ने मंच से विपक्ष पर हमला बोलते हुए कहा कि आज मुझे मधुबन में आने का अवसर मिला है। पांच चरणों का मतदान खत्म हो चुका हैं। छठवां चरण आ चुका है। रुझान में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिल रहा है। छठवें में जोरदार झटके लगेंगे, भाजपा 275 पार करेगी।
2017 से पहले नहीं मिली बिजली
उन्होंने कहा कि 2017 के पहले बिजली मिलती थी, जवाब नहीं में मिला। जाति धर्म देखकर पहले बिजली दी जाती थी। कोरोना में सबको वैक्सीन दी जा रही है। सपा और बसपा सब बिक जाती है। जरूरतमंदों को फ्री में राशन मिल रहा है। पहले सपा के गुर्गे राशन खाते थे और बसपा में हाथी राशन को खाता था। वहीं भाजपा में सबको सुरक्षा और सबको सम्मान दिया जा रहा है।
10 मार्च के बाद शांत हो जाएगी गर्मी
दोपहर 12 बजे के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का हेलीकॉप्टर कोपागंज के बापू इंटर कालेज परिसर में उतरा। इस दौरान उन्होंने पूर्व विधायक रामजी सिंह को याद किया। उन्होंने कहा कि लोगों के रोजगार एवं विकास के लिए हमेशा कार्य किया था। पांच चरणों का जो रुझान है उसको देखकर हताशा देखकर अन्य दलों के लोग टिकट कटाकर भाग रहे हैं। धमकी बाज दंगा बाज जो आये हैं या पैदा हो गए हैं इनकी गर्मी जल्द ठंडी हो जाएगी। जनता तय करेगी कि कौन यहां सुशासन लाया। 2017 से पहले सपा सरकार के समय गुंडे खा जाते थे और बसपा सरकार की हाथी राशन को खा जाती थी।
0 Comments