आजमगढ़ः PM-CM पर अभद्र टिप्पणी करने वाले 2 बदमाश गिरफ्तार



पंकज सिंह

आजमगढ़। जहानागंज पुलिस ने प्रधानमंत्री व माननीय को सोशल मीडिया प्लेट फार्म पर अभद्र टिप्पणी करने वाले 02 बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। 27 मार्च को आजमगढ़ पुलिस के ट्विटर हैंडल पर शिकायत आई कि राजू सिंह पुत्र केशव प्रसाद सिंह निवासी खानपुर थाना जहानागंज द्वारा एक वीडियों में प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ को गाली देते हुए एक वीडियों बनाकर सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर वायरल किया जा रहा था, जिसके सम्बन्ध में थाना जहानागंज को तत्काल अवगत कराते हुए सम्बन्धित व्यक्तियों के विरूद्ध मुकदमा दर्ज करने व गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया।

सोमवार को निरीक्षक अपराध अवधेश कुमार अवस्थी मय हमराह द्वारा मुकदमा उपरोक्त से सम्बन्धित वाँछित आरोपियों राजू सिंह पुत्र केशव प्रसाद सिंह व अतुल सिंह पुत्र रवीन्द्र सिंह निवासीगण ग्राम खानपुर थाना जहानागंज आजमगढ़ को समय करीब 10.45 बजे सुबह उनके के घर से गिरफ्तार कर लिया है।

Post a Comment

0 Comments