दी प्रेस क्लब अध्यक्ष की मां का लम्बी बीमारी से निधन, शोक संवेदनाओं का दौर जारी



आजमगढ़। दी प्रेस क्लब आज़मगढ़ के अध्यक्ष व वरिष्ठ पत्रकार एसके सत्येन की वयोवृद्ध मां का लम्बी बीमारी के बाद उपचार के दौरान 15 जनवरी की रात्रि निधन हो गया। जैसे ही इस बात की जानकारी लोगों को हुई तो उनके घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों की भारी-भीड़ उमड़ पड़ी। रोडवेज निवासी एसके सत्येन की 71 वर्षीया मां बीना देवी लम्बे समय से किडनी की बीमारी से पीड़ित चल रही थी। इधर एक माह से फेफड़े में संक्रमण बढ़ गया था। जिसके कारण वह लखनऊ के अपोलो हास्पिटल के आईसीयू में एक माह से भर्ती थी। हालत लगातार बिगड़ती चली गयी। चिकित्सकों की सलाह पर उन्हें उपचार के लिए गोरखपुर मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। जहां 15 जनवरी की देर रात उन्होंने अंतिम सांस लिया। पार्थिव शरीर को पैतृक आवास लाया गया और 16 जनवरी (रविवार )की दोपहर में आजमगढ़ के राजघाट पर उनका दाह संस्कार किया गया। मुखाग्नि भाई नितिन ने दी। माता जी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई है। लगातार शोक संतृप्त परिवार को ढ़ाढ़स बंधाने के लिए लोगों का तांता लगा हुआ है। 

सूचना पाकर आजमगढ़ सदर से सपा विधायक व पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, भारत रक्षा दल के प्रदेश उपाध्यक्ष हरकेश विक्रम श्रीवास्तव, उमेश सिंह, जिले के प्रमुख समाजसेवी सुमन सिंह, अरविंद चित्रांश डॉक्टर भक्तवत्सल, शंकर साव, राकेश श्रीवास्तव, लाइफ लाइन के डॉक्टर पीयूष सिंह यादव, वेदांता हॉस्पिटल के रितिक जायसवाल, भाजपा नेता मयंक गुप्ता, राकेश सिंह ,तमसा प्रेस क्लब के अध्यक्ष अशोक वर्मा, उपाध्यक्ष धर्मेंद्र श्रीवास्तव, अम्बुज राय , ओम अग्रवाल, देवव्रत श्रीवास्तव, संदीप उपाध्याय, रवि सिंह, विवेक गुप्ता, राजेश यादव, शीतला त्रिपाठी, ्ञानेंद्र चतुर्वेदी, अनुराग यादव, रामसकल यादव के अलावा कई संगठनों लोग उनके आवास और राजघाट पर पहुंचे तथा शोक संतृप्त परिवार के प्रति अपनी श्रद्धांजलि दी कई संगठनों द्वारा, शोकसभा आयोजित कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।

Post a Comment

0 Comments