पंकज सिंह
आजमगढ़। दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष राम प्यारे सिंह का बुधवार की सुबह करीब पांच बजे अचानक हार्ट अटैक से मौत हो गई। यह जानकारी मिलते ही हरवंशपुर स्थित उनके आवास पर श्रद्धाजंलि देने वालों का तांता लग गया।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के हरवंशपुर निवासी दीवानी न्यायालय के अभिभाषक संघ के निवर्तमान अध्यक्ष राम प्यारे सिंह को अचानक हार्ट अटैक आ गया। जब तक परिजन उन्हें चिकित्सक के पास ले जाते उसके पहले ही उनका निधन हो गया। जानकारी मिलते ही ओम प्रकाश मिश्रा, प्रेम प्रकाश राय, राजेश सिंह पराशर, देव नारायण शुक्ला, हिमाचल गिरी, जग्दम्बा पांडेय, दयाराम यादव समेत दर्जनों अधिवक्ताओं ने आवास पर पहुंचकर श्रद्धाजंलि दी। परिजनों ने उनके अंतिम संस्कार के लिए उनके शव को लेकर मूल गांव लहुरा लालगंज ले गए है जहां उनका दाह संस्कार किया जाएगा। ओम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि वर्ष 2021 में राम प्यारे सिंह दीवानी न्यायालय अभिभाषक संघ के अध्यक्ष चुने गए थे। इन्होंने अपने कार्यकाल में अधिवक्ताओं के बैठने के लिए विशाल शेड का निर्माण कराया था।
0 Comments