भाजपा ने दी दिक्कत, किल्लत और जिल्लतः अखिलेश



रायबरेली। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने आगामी विधानसभा चुनाव की तिथि घोषित होने से पहले प्रदेश को मथने में लग गए हैं। शुक्रवार को अखिलेश यादव ने समाजवादी विजय रथ यात्रा का सातवां चरण शुरू किया। आज कांग्रेस के गढ़ रायबरेली पहुंचे हैं, जहां पर वह दो दिन विधानसभा क्षेत्रों का दौरा करेंगे। रायबरेली के बछरावां में उन्होंने कहा कि हमारी पार्टी ने छोटे दलों को साथ लेने के क्रम में प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन किया है। प्रदेश में समाजवादी पार्टी दमदारी के साथ चुनाव लड़ेगी। हमको भरोसा है कि जनता भी प्रदेश में समाजवादी पार्टी की ही सरकार बनवाएगी। 

अखिलेश यादव ने कहा कि जनता के बीच भाजपा ने हर चीज में किल्लत पैदा की है। भाजपा ने दिक्कत, किल्लत और जिल्लत दी है। उन्होंने कहा कि यूपी की जनता बदलाव चाहती है। भाजपा की सरकार से प्रदेश की जनता तो सिर्फ धोखा मिला है। अब जनता यूपी में परिवर्तन चाहती है। और लोगों का उत्साह बता रहा है कि परिवर्तन होगा। बछरावां में जनसभा को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय पार्टी अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा झूठों की सरकार है। लैपटॉप टैबलेट देने का वादा करने वाली सरकार ने सिर्फ झूठ की टेबलेट दी है। गैस सिलिंडर लोग भरवा नहीं पा रहे हैं। सिलिंडर स्टूल की तरह इस्तेमाल किया जा रहा है। महामारी में हजारों लोग बिना ऑक्सीजन के मरे लेकिन उनके लिए सरकार ने कुछ नहीं किया। समाजवादी पार्टी का विजय रथ बछरावां चौराहे पर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं उनका जोरदार स्वागत किया। अखिलेश यादव ने तिरवा में हनुमान मंदिर में दर्शन किया। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रायबरेली में अपने दो दिन के कार्यक्रम में जिले के सभी विधानसभा क्षेत्र में समाजवादी पार्टी विजय रक्ष से भ्रमण कर छोटी-छोटी जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे।

Post a Comment

0 Comments