आजमगढ़: ईंट-भट्ठे के समीप चाकू से गोदकर किशोर की हत्या...बहूभोज में शामिल होने के लिए निकला था!


आजमगढ़।
जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव में शुक्रवार की सुबह एक किशोर का शव ईंट-भट्ठे के समीप मिला। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान फहद (17) के रूप में हुई, जो बृहस्पतिवार की देर शाम गांव में आयोजित बहूभोज में शामिल होने के लिए घर से निकला था। परिजनों का आरोप है कि किशोर की चाकू मारकर हत्या की गई है। ब्राउन टी-शर्ट से उसके हाथ बंधे थे। गले, पेट और हाथ पर चाकू के निशान बने थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की तहरीर पर पुलिस घटना की जांच पड़ताल में जुट गई है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। जानकारी मुताबिक कप्तानगंज थाना क्षेत्र के गौरा गांव निवासी फहद बृहस्पतिवार की रात बहुभोज कार्यक्रम में शामिल होने के लिए घर से निकला था। रात में वह घर नहीं लौटा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। शुक्रवार सुबह 10 बजे परिजनों ने कप्तानगंज थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। कुछ ही घंटे बाद दोपहर 12 बजे ग्रामीणों ने फहद का शव भट्ठे के पास देखा और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही एसपी सिटी शैलेंद्र लाल, फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों का आरोप है कि फहद की चाकू मारकर हत्या की गई है। उसका हाथ बंधा था। शरीर पर कई जगह चोट के निशान भी हैं। इस संबंध में एसपी सिटी आजमगढ़ शैलेन्द्रलाल ने बताया कि किशोर के गले पर चोट के निशान पाए गए हैं। चार टीमें गठित की गई हैं, जो हत्या के कारणों और दोषियों का पता लगाएंगी। उन्होंने कहा कि मुकदमा दर्ज कर जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments