लखनऊ। प्रदेश में योगी सरकार का ऐक्शन लगातार जारी है। यूपी सरकार ने रविवार को रिटायरमेंट से 51 दिन पहले अपर मुख्य सचिव वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मनोज सिंह को हटाकर उन्हें प्रतीक्षारत सूचना में डाल दिया। अब उनके प्रधान निजी सचिव राजीव सिंह को भी हटा दिया गया है। इसके अलावा यूपी प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुख्य पर्यावरण अधिकारी विवेक राय और उन्नाव के क्षेत्रीय अधिकारी डॉ. अनिल माथुर को भी सस्पेंड किया जा चुका है। इन पर स्लॉटर हाउस को एनओसी देने में गड़बड़ियां सामने आने पर यह कार्रवाई की गई है। बताते हैं ये गड़बड़ियां उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के तत्कालीन अध्यक्ष मनोज सिंह के कार्यकाल में हुई थी। इसी वजह से ये कार्रवाई हुई हैं।डॉ. राजशेखर का कद भी कम कर दिया गया है। उनसे सचिव नामामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति, स्टेट नोडल ऑफिसर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना तथा प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम का दायित्व ले लिया गया है। उनके पास अब प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) का दायित्व बचा है। अनिल गर्ग को प्रमुख सचिव सिंचाई एवं जल संसाधन, परती भूमि विकास तथा कारागार प्रशासन एवं सुधार विभाग, अध्यक्ष पैक्ट के साथ स्टेट नोडल आफिसर प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना तथा प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश भूमि सुधार निगम का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
अनिल कुमार तृतीय को प्रमुख सचिव श्रम एवं सेवायोजन तथा भूतत्व एवं खनिकर्म के साथ वन, पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। रवि रंजन के पास प्रबंध निदेशक राज्य पर्यटन विकास निगम प्रबंध निदेशक यूपी इलेक्ट्रानिक कारपोरेशन लिमिटेड तथा प्रबंधक निदेशक एग्रो का दायित्व था। अब उनके पास प्रबंध निदेशक यूपी इलेक्ट्रानिक्स कारपोरेशन लिमिटेड का दायित्व बचा है।प्रतीक्षारत सान्या छाबड़ा को प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश राज्य पयर्टन विकास निगम बनाया गया है। प्रणता ऐश्वर्या को विशेष सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग, उत्तर प्रदेश शासन तथा संयुक्त प्रबंध निदेशक उत्तर प्रदेश जल निगम (ग्रामीण) से प्रबंध निदेशक यूपी एग्रो बनाया गया है। प्रभाष कुमार को विशेष सचिव खाद्य एवं रसद विभाग, विधिक बाट माप विज्ञान से विशेष सचिव नमामि गंगे एवं ग्रामीण जलापूर्ति विभाग तथा संयुक्त प्रबंध निदेशक जल निगम (ग्रामीण) बनाया गया है। उदय भानु त्रिपाठी को विशेष सचिव आवास एवं शहरी नियोजन से विशेष सचिव नगर विकास बनाया गया है। डा. कंचन सरन अपर आयुक्त आगरा मंडल से सचिव राज्य महिला आयोग बनाया गया है।
0 Comments