आजमगढ़ः कार-स्कार्पियो में भिड़त, एक की मौत... हादसे में पुत्र समेत 2 घायल!


आजमगढ़।
वाराणसी-लुंबिनी नेशनल हाईवे 233 पर जनपद के सिधारी थानांतर्गत खोजापुर गांव के पास शुक्रवार की देर शाम स्कॉर्पियो और हुंडई कार के बीच हुई जबरदस्त टक्कर में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई जबकि दो लोग बुरी तरह घायल हो गए। महराजगंज थाना क्षेत्र के करमहां डिंगुरपुर गांव निवासी 65 वर्षीय रमाकांत सिंह पुत्र जंगबहादुर सिंह काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनके पुत्र 45 वर्षीय दुर्गविजय सिंह और पड़ोस के गांव देवारा कदीम निवासी 43 वर्षीय बृजेश पुत्र परहंश, रमाकांत को गुरुवार को सुबह किसी डाक्टर को दिखाने के लिए वाराणसी गए थे। देर शाम करीब आठ बजे हुंडई कार से वाराणसी से वापस आ रहे थे। रास्ते में खोजापुर गांव के पास पहुंचे थे कि सामने से आ रही स्कार्पियों में टक्कर हो गयी। इस दुर्घटना में कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना की खबर मिलते ही सिधारी थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। जिला अस्पताल पहुंचने पर डाक्टर ने रमाकांत को मृत घोषित कर दिया। जबकि दोनों घायलों का उपचार शुरू कर दिया। दुर्घटना के बाद स्कार्पियो चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने स्कार्पियो व हुंडई कार को अपने कब्जे में ले लिया।

Post a Comment

0 Comments