नामांकन से पहले अखिलेश को याद आया 20 साल पुराना आगाज, शेयर तस्वीर में नजर आए अमर सिंह और...!


लखनऊ। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव अब खुद लोकसभा चुनाव के मैदान में आ गए हैं। उन्होंने उत्तर प्रदेश की कन्नौज लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने का फैसला किया है। अब गुरूवार को सपा प्रमुख अपना नामांकन करेंग। इससे पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर कुछ ऐसी तस्वीरें शेयर की है जिसकी चर्चा हर तरफ हो रही है। उन्होंने कन्नौज में नामांकन से पहले अपने सोशल मीडिया के एक्स प्लेट फॉर्म पर दो तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने अपनी यह तस्वीर शेयर करते हुए लिखा, फिर इतिहास दोहराया जाएगा, अब नया भविष्य बनाया जाएगा। जानकारों की मानें तो सोशल मीडिया पर शेयर की गई पहली तस्वीर लगभग 20 साल पुरानी है, तब अखिलेश यादव का सियासी आगाज हुआ था।



Post a Comment

0 Comments