MLC पिता-पुत्र की CM योगी से मुलाकात...आजमगढ़-मऊ में सियासी हलचल हुई तेज!



मोहम्मद नासिर

मऊ। पूर्व मंत्री व एमएलसी यशवंत सिंह की मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात हुई इसके दूसरे दिन ही उनके पुत्र एमएलसी विक्रांत सिंह ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। जिसकी तस्वीरे सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद आजमगढ़ और मऊ में गुलाबी ठंड में भी सियासी हलचल तेज हो गई है। यूं तो यह मुलाकात औपचारिक बताई जा रही है लेकिन इस मुलाकात का आशय आगामी लोकसभा चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। सूत्रों की माने तो पिता-पुत्र आजमगढ़ और घोसी लोकसभा सीट को लेकर के अपनी दावेदारी प्रस्तुत कर रहे हैं।

दरअसल, लोकसभा लोकसभा चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है चुनावी सरगर्मी तेज होती जा रही है पूर्वाचल के कद्दावर नेता एमएलसी यशवंत सिंह ने मुख्यमंत्री से एक औपचारिक मुलाकात किया। यशवंत सिंह वहीं एमएलसी है जिन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए पहली बार अपने एमएलसी पद से इस्तीफा दिया था और बाद में फिर भाजपा ने इन्हें एमएलसी बनाया। ऐसे में लोकसभा चुनाव नजदीक आ चुका है और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यशवंत सिंह का मिलना आजमगढ़ व घोसी लोकसभा में चर्चा का विषय बन चुका है। यशवंत सिंह के पुत्र विक्रांत सिंह रिशु ने भी ठीक दो दिन बाद मुख्यमंत्री से मुलाकात की और क्षेत्र के विकास व समस्याओं को लेकर भी अवगत कराया। इन दोनों पिता-पुत्र के मुख्यमंत्री के मिलने की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई। आजमगढ़ मऊ सहित पूर्वांचल के राजनैतिक गलियारें में सनसनी फैल गई है।

फिलहाल अभी तक भाजपा ने आजमगढ़ व घोसी लोकसभा लोकसभा के लिए किसी को भी उम्मीदवार नहीं बनाया है। वर्तमान में आजमगढ़ पर भाजपा का कब्जा है। जहां भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव निरहुआ ने आम चुनाव में सपा प्रमुख अखिलेश यादव से हार मिलने के बाद उप चुनाव में बदायूं के पूर्व सांसद धमेन्द्र यादव को मात्र 8 हजार के अंतर से हराकर कमल खिलाया है। वही घोसी लोकसभा सीट बसपा के अतुल राय के कब्जे में है। फिलहाल सांसद अतुल राय जेल में है। वहीं एमएलसी यशवंत सिंह के बारे में सभी जानते है कि जिधर भी उन्होंने अपनी निगाहें राजनीतिक क्षेत्र में डाल देते हैं उसमें अपनी महारत से हासिल जरूर कर लेते है। चर्चा है कि पिता-पुत्र का अचानक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलने का क्या तात्पर्य है लोगों ने अलग-अलग तरह से इसका मतलब निकालना शुरु कर दिया है। वैसे फिलहाल यह औपचारिक मुलाकात बताई गई है देखिए आगे की राजनीति में क्या संभावना है यह तो भविष्य के गर्भ में छिपा हुआ है।

Post a Comment

0 Comments