पटना। कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न दिए जाने के बाद सीएम के मुंह से पीएम की प्रशंसा और रोहिणी आचार्या के संदेश के साथ जिस खेला ने रंग दिखाया, आज उसका रिजल्ट आ सकता है। सूत्रों के अनुसार सीएम नीतीश ने गवर्नर से मिलने का समय मांगा है। महागठबंधन टूटने के बाद राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला बोला है। रोहिणी ने सोशल मीडिया पर लिखा कि जनता जनार्दन के बीच जाएंगे। खुद के साथ - साथ बिहार का हौसला भी बढ़ाएंगे। रोहिणी ने आगे लिखा कि उसके साथ रहना बेकार है, जिसकी विचारधारा गिरगिट कुमार है। रविवार को नई सरकार बनाने के लिए नीतीश कुमार ने 128 विधायकों के समर्थन का पत्र राज्यपाल को सौंपा है। इसमें भाजपा के 78, जदयू के 45, हिन्दुस्तानी आवामी मोर्चा के चार के साथ इकलौते निर्दलीय विधायक हैं। इसके साथ ही यह भी तय हो गया है कि कांग्रेस के नंबर वन नेता राहुल गांधी तक का कॉल आने पर भी मांझी ने महागठबंधन की ओर जाने का फैसला नहीं किया।
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार फिर से राजभवन पहुंचे हैं। उनके साथ भाजपा के विधायक दल के नेता सम्राट चौधरी और उपनेता विजय सिन्हा समेत कई नेता है। नीतीश कुमार एनडीए के साथ मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश करने के लिए पहुंचे हैं। नीतीश कुमार जिंदाबाद के नारे भी लग रहे हैं।बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद राज्य में सियासी सरगर्मियां तेज हैं। इस बीच नीतीश के एनडीए में आने का एलान करते हुए भाजपा ने एलान किया कि विधायक दल ने जदयू के साथ जाने के फैसले पर मुहर लगा दी है। इसी के साथ पार्टी ने एलान किया कि बैठक में सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता चुना गया है, जबकि विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया है। इसी के साथ भाजपा की तरफ से इन दोनों नेताओं की उपमुख्यमंत्री पद के लिए दावेदारी पेश कर दी गई है।
बिहार भाजपा अध्यक्ष सम्राट चौधरी ने विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद कहा,...यह मेरे लिए भावुक क्षण है कि आज सरकार में काम करने के लिए विधानमंडल के नेता के तौर पर मेरा चयन किया गया। मैं पार्टी नेतृत्व और सभी विधायकों का धन्यवाद देता हूं। वहीं बिहार पहुंचे भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े ने कहा, विधायक दल की बैठक में...सभी विधायकों ने सर्वसम्मति से राज्य के लोगों के कल्याण के लिए भाजपा, जदयू और अन्य एनडीए सहयोगियों के साथ बिहार में एनडीए सरकार बनाने का प्रस्ताव पारित किया। सम्राट चौधरी को विधायक दल का नेता और विजय सिन्हा को उपनेता चुना गया है। उधर भाजपा नेता संजय जयसवाल ने कहा, ष्जिस तरह से दिसंबर में परिस्थितियां बन रही थी उससे बिहार बंगाल के समान हो जाता जहां हर व्यक्ति को डर के साये में जीना पड़ता... प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा ने बिहार के हित में निर्णय किया है।
0 Comments