लखनऊ। प्रदेश में इन दिनों कड़ाके की सर्दी का दौर चल रही है। सुबह और शाम के समय घना कोहरा छाया है तो वहीं हड्डियां वाली शीतलहर ने लोगों को कंपकंपाने पर मजबूर कर दिया है। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा लेने को मजबूर हैं। मौसम विभाग ने आज भी पूर्वी और पश्चिमी यूपी के कई हिस्सों में ठंडा से भी ज्यादा ठंडा दिन रहने का अनुमान जताया है तो वहीं सुबह मध्यम से घना कोहरा छाए रहने के अलर्ट जारी किया गया है। बुधवार को कई इलाकों में बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक मंगलवार को मौसम शुष्क ही रहेगा, लेकिन इस दौरान कई जगहों पर मध्यम से घना कोहरा छाए रहने का अनुमान जताया गया है. इसके साथ ही पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कई स्थानों पर ठंडे से भी बहुत ठंडा दिन रहने की चेतावनी जारी की गई है, तो वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के भी कुछ स्थानों पर ठंडा दिन रहने का अलर्ट जारी किया गया है। ठंड की वजह से लोग घरों में दुबकने को मजबूर हो गए हैं। बहुत जरुरी हो तो ही वो घर से बाहर निकल रहे हैं। वहीं बुधवार को यूपी के कई हिस्सों में गरज के साथ बारिश की बौछारें पड़ने की संभावना है। 4 और 5 जनवरी को भी बारिश और हल्के कोहरे का अलर्ट हैं। प्रदेश में शाहजहांपुर में सबसे ठंडा दिन रहा है. यहां न्यूनतम पारा 5.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों में अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा, उसके बाद धीरे-धीरे 2-3 डिग्री सेल्सियस तापमान बढ़ने की संभावना हैं वहीं न्यूनतम तापमान में अगले पांच दिनों तक कोई बदलाव नहीं होगा।
इन जिलों अत्यधिक ठंडे मौसम का अलर्ट
यूपी में आज सहारनपुर, मुज़फ़्फ़रनगर, बागपत, मेरठ, बिजनौर, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली और पीलीभीत में कोहरा और अत्यधिक ठंडा मौसम रहने का अनुमान हैं, इसके अलावा नोएडा, गाजियाबाद, बुलंदशहर, अलीगढ़, हाथरस, मथुरा, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, हरदोई, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बहराइच, बाराबंकी, लखनऊ, गोंडा, फ़ैज़ाबाद, अमेठी, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अंबेडकर नगर, बस्ती, सिद्धार्थनगर, संत कबीर नगर, महाराजगंज, गोरखपुर, आज़मगढ़, वाराणसी, ग़ाज़ीपुर, मऊ, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, बलिया में कोहरा छाया रहेगा।
0 Comments