नई दिल्ली। संसद का शीतकालीन सत्र चल रहा है। बुधवार यानी 13 दिसंबर को संसद पर कायराना आतंकवादी हमले की बरसी है। 2001 में 13 दिसंबर की सुबह आतंक का काला साया देश के लोकतंत्र की दहलीज तक आ पहुंचा था। हमले में दिल्ली पुलिस के छह जवान, संसद के दो सुरक्षाकर्मी और एक माली मारे गए थे। उन्हें आज सभी सांसदों की ओर से श्रद्धांजलि दी गई। लोकसभा में कार्यवाही चल ही रही थी, तभी विजिटर गैलरी से एक अज्ञात व्यक्ति बीच सदन में आ धमका। इसको लेकर सदन में जोरदार हंगामा और कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया। आज लोकसभा में तब अफरा-तफरी का माहौल हो गया जब दर्शक दीर्घा में बैठा एक युवक ऊपर से कूद गया। युवक सदन में एक बेंच से दूसरी बेंच की तरफ भागता-दौड़ता रहा। सुरक्षाकर्मी उसे पकड़ना चाह रहे थे पर युवक हाथ नहीं आया। इस बीच सभापति ने सदन की कार्यवाही दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित करने की घोषणा कर दी।

0 Comments